सैफ से रिलेशन शुरू होने पर करीना का बड़ा खुलासा, वो तो बात भी मैम कहकर करते थे, मैंने ही...

मुंबई, 18 मई: सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के सफल एक्टर होने के साथ-साथ ऐसे कपल भी हैं, जो लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की शादी को 9 साल हो गए हैं। उससे पहले कई साल दोनों का अफेयर भी रहा था। दोनों ऐसे समय में एक-दूसरे के नजदीक आए थे, जब वो किसी दूसरे रिश्ते में थे। करीना ने एक इंटरव्यू में अपने और सैफ के रिलेशन के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। करीना का कहना है कि सैफ ज्यादा बात नहीं करते थे, उन्होंने ही उनकी तरफ कदम बढ़ाया था।

गुड मॉर्निंग मैम कहकर निकल जाते थे सैफ

गुड मॉर्निंग मैम कहकर निकल जाते थे सैफ

करीना ने बताया है कि उनकी सैफ के साथ पहली बार मुलाकात 2006 में आई फिल्म 'ओमकारा' के सेट पर हुई थी। करीना का कहना है कि सैफ को उन्होंने बड़ी बहन करिश्मा के साथ 'हम साथ साथ हैं' में देखा था लेकिन काम करने का मौका पहली बार ओमकारा में मिला। करीना कहती हैं कि सेट पर सैफ बहुत ही कायदे में रहते थे, वो मुझे गुड मॉर्निंग मैम कहते थे लेकिन ज्यादा बात नहीं करते थे। करीना और सैफ एक-दूसरे को पहले से जानते थे मगर इनके बीच सेट पर ज्यादा बातचीत नहीं होती थी।

मैं और सैफ, दोनों तब किसी और से रिश्ते में थे

मैं और सैफ, दोनों तब किसी और से रिश्ते में थे

करीना का कहना है कि ओमकारा के वक्त सैफ किसी दूसरी लड़की को डेट कर रहे थे। वहीं करीना भी उस समय एक दूसरे रिलेशन में थीं। करीना ने कहा, सैफ गुड मॉर्निंग मैम बोलते थे और बहुत सम्मान के साथ पेश आते थे। सैफ की पर्सनैलिटी की है जो हर औरत चाहेगी। सैफ ऐसे इंसान हैं जो औरतों की तरफ कभी पहल नहीं करते हैं।

मैंने ही बढ़ाया सैफ की तरफ कदम

मैंने ही बढ़ाया सैफ की तरफ कदम

करीना ने बताया कि उन्होंने ही सैफ अली खान को अप्रोच किया था। करीना कहती हैं कि सैफ को बिल्कुल विश्वास नहीं हुआ था। सैफ को ऐसा लग रहा था कि यकीन नहीं हो रहा है कि करीना कपूर ऐसा कर रही है। करीना मानती हैं कि इसकी पूरी जिम्मेदार वही थीं। करीब पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी कर ली। सैफ और करीना के दो बेटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+