दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार सैफ के साथ घर से निकलीं करीना, किया ये खास काम, तस्वीरें
मुंबई। करीना कपूर ने बीते महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद करीना पहली बार घर से निकली हैं। मंगलवार को करीना पति सैफ के साफ घर से बाहर आईं और उन्होंने नई गाड़ी का भी जायजा लिया। जो उनको सैफ से गिफ्ट में मिलने वाली है। सैफ और करीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों मास्क लगाए दिख रहे हैं।

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे साथ
वायरल भायानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से सैफ और करीना की ये तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिसमें सैफ और करीना दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने मर्सिडीज बेंज जी क्लास की टेस्ट ड्राइव भी ली है। बताया गया है कि सैफ इस कार को करीना कपूर को गिफ्ट में देने वाले हैं।

हाल ही में बेटे के साथ करीना ने शेयर की थी तस्वीर
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से महिला दिवस पर अपने छोटे बेटे के साथ पहली तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में करीना ने अपने छोटे बेटे को गोद में ले रखा है। हालांकि उनके छोटे बेटे का चेहरा इसमें नहीं दिख रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।

21 फरवरी को दिया था बेटे को जन्म
अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। सैफ अली खान और करीना कपूर को इससे पहले एक बेटा तैमूर है। बेटे के जन्म के 2 दिन बाद 23 फरवरी को करीना हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो कर अपने घर पहुंचीं थीं। जिसके बाद से वो इस नए मेहमान की देखभाल में ही बिजी हैं। बता दें कि करीना का ये दूसरा बेटा है, वहीं सैफ अली खान को अपनी पहली पत्नी अमृता से भी एक बेटा और एक बेटी है। करीना कपूर की फिल्मों की बात की जाए तो वो आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।
विद्या बालन ने खोला राज, क्यों अपने शरीर से हो गई थी नफरत, दिन-रात रहती थीं परेशान












Click it and Unblock the Notifications