बॉडी शेमिंग पर बोंली विद्या बालन, 'मेरे वजन को लेकर इतना कुछ कहा गया कि खुद के शरीर से होने लगी थी नफरत'

मुंबई। एक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि उनके वजन को लेकर जितनी ज्यादा बातें हुई हैं, उसने उन्हें काफी परेशान किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में विद्या ने कहा कि उनके मोटापे पर इस तरह से बातें हुई हैं, जैसे ये देश का कोई बड़ा अहम मुद्दा हो। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब वो अपने ही शरीर से नफरत करने लगी थीं।

बचपन से ही वजन को लेकर परेशान रही

बचपन से ही वजन को लेकर परेशान रही

टीओआई से बातचीत में विद्या ने अपने वजन को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहूंगी कि कभी मेरे वजन में उतार-चढ़ाव नहीं हुआ और मैं इसे लेकर बिल्कुल परेशान नहीं हुई। मैंने शुरू से ही वजन को लेकर परेशानी का सामना किया है। मैं अपने शरीर से बहुत समय तक खुश नहीं थी, सच तो ये है कि लंबे समय तक मुझे अपने शरीर से नफरत थी। मुझे लगता था कि जैसे मेरा शरीर मेरा साथ नहीं दे रहा है। मुझे लगता था कि मोटापे की वजह से मैं अच्छी नहीं दिख रही हूं।

मेरा वजन ही राष्ट्रीय मुद्दा बन गया

मेरा वजन ही राष्ट्रीय मुद्दा बन गया

विद्या ने कहा कि मैं गैर-फिल्मी परिवार से आती हूं। वहां कोई कुछ मुझे बताने वाला नहीं था। मेरा वजन जिस तरह से राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था। बहुत ही अजीब था। विद्या ने कहा कि उन्हें अब इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारी लंबाई या वजन पर क्या कहते हैं। मैंने अपने वजन को अपना लिया है, हां ये सच है कि इसमें थोड़ा समय जरूर लगा है।

कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं विद्या

कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं विद्या

विद्या बालन को ऐसी अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है, जो अपने दम पर फिल्म हिट करा सकती हैं। विद्या ने 2005 में फिल्म 'परिणीता' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में एक्टिंग के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद, 'डर्टी पिक्चर', 'कहानी' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों में वो काम कर चुकी हैं। विद्या को अपने काम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+