'आपके लिए हम कहीं भी गिर जाएंगे करण जी', अफेयर की चर्चा के बीच हिमांशी और करण मेहरा की वायरल हुई चैट
'आपके लिए हम कहीं भी गिर जाएंगे करण जी', अफेयर की चर्चा के बीच हिमांशी और करण मेहरा की वायरल हुई चैट
मुंबई, 04 जून: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फेम एक्टर करण मेहरा और उनकी एक्ट्रेस पत्नी निशा रावल का पारिवारिक झगड़ा तूल पकड़ता जा रहा है। निशा रावल ने 31 मई को करण मेहरा पर घरेलू हिंसा और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। 31 मई की रात को ही करण मेहरा गिरफ्तार किया गया और 1 जून को जमानत मिली। निशा का आरोप है कि करण मेहरा का किसी दिल्ली की लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। वहीं करण ने इन आरोपों से इनकार किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि पंजाबी टीवी सीरियल 'मावां दी ठंडिया छावां' की एक्ट्रेस हिमांशी पराशर के साथ करण मेहरा का अफेयर चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि हिमांशी पराशर ही वह लड़की हैं, जिसके बारे में निशा ने मीडिया को बताया था कि दिल्ली की रहने वाली लड़की से करण का अफेयर चल रहा है। हिमांशी पराशर दिल्ली से हैं। 'मावां दी ठंडिया छावां' टीवी शो में करण और हिमांशी लीड रोल में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर हिमांशी और करण की एक चैट वायरल हो रही है।

जब हिमांशी ने कहा- 'आपके लिए हम कहीं भी गिर जाएंगे करण जी'
करण मेहरा और हिमांशी पराशर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच उनका एक चैट भी वायरल हो रहा है। हिमाशी द्वारा शेयर किए एक वीडियो में से करण के साथ कमेंट बॉक्स में एक छोटी इंस्टाग्राम चैट को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
'मावां दी ठंडिया छावां' की शूटिंग का एक वीडियो शेयर करते हुए हिमांशी पराशर ने लिखा है, 'करण कहते हैं कि मैं जमीन से जुड़ी इंसान हूं @realkaranmehra मैं जानती हूं कि यह लंगड़ाना है।'
हिमांशी के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए करण लिखते हैं, ''मैंने कहा था- इतना भी नहीं गिरना चाहिए की आप जमीन पर आ जाओ। आपके साथ शूटिंग का पल प्यारा और मजेदार था।'' करण के इस कमेंट पर हिमांशी लिखती हैं- 'आपके लिए हम कहीं भी गिर जाएंगे करण जी'। हिमांशी इस रिप्लाई के साथ फनी इमोजी भी शेयर करती हैं।

निशा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली बात को मिल रही है हवा
अब, करण और हिमांशी के बीच यह चैट सोशल मीडिया की पर काफी वायरल हो रही है। निशा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली बात को सोसल मीडिया पर कई लोग सही बता रहे हैं। वहीं करण मेहरा का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं चल रहा है।
करण मेहरा ने कहा है कि उन्होंने कभी भी निशा रावल को धोखा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि निशा उनको फंसाने के लिए गलत आरोप लगा रही है। करण का कहना है कि कि आने वाले दिनों में कई लड़कियों के साथ उनका नाम जोड़ा जाएगा। लेकिन ये सब सच नहीं है।
वहीं निशा रावल का दावा है कि उन्होंने करण के फोन में चैट भी पढ़ा है। निशा ने ये भी दावा किया है कि करण ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनका किसी और के साथ अफेयर है, जिसको लेकर वह बहुत सीरियस हैं।

करण और निशा के बीच 3 सालों से हो रहा था अनबन
करण और निशा की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी की खबरों ने बेशक सभी को झकझोर कर रख दिया है। निशा के साथ अपने संबंधों के बारे में अधिक बात करते हुए, करण ने खुलासा किया कि दोनों लगभग तीन साल से एक-दूसरे के साथ अच्छे नहीं थे और मार्च 2021 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। करण का कहना है कि निशा तलाक लेने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की डिमांड कर रही हैं, जो वह नहीं दे सकते हैं।
वहीं निशा का दावा है कि उन्होंने सिर्फ बेटे काविश की पढ़ाई के लिए करण को पैसे देने को कहा है। निशा और करण ने 2012 में एक-दूसरे से शादी की थी। इसके पहले दोनों एक-दूसरे को 6 सालों से डेट कर रहे थे। निशा और करण का बेटा 4 साल का है, जिसका नाम काविश है।












Click it and Unblock the Notifications