करन जौहर, आयुष्मान खुराना, आमिर खान ने पीएम मोदी की मुहिम का किया समर्थन

नई दिल्ली। प्लास्टिक के इस्तेमाल को करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से अपील की थी, जिसे तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटी का भी साथ मिल रहा है। फिल्म अभिनेता आमिर खान, फिल्म निर्माता करन जौहर, अभिनेता आयुष्मान खुराना ने पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन किया है। इन सभी बॉलीवुड की हस्तियों ने ट्वीट करके सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान का समर्थन किया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमिर खान का इस मुहिम का समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया।

करन जौहर ने किया समर्थन

करन जौहर ने किया समर्थन

करन जौहर ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की मुहिम शुरू की है। ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के नागरिक होने के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि इस अहम मुहिम का समर्थन किया जाए, हमारा वातावरण ही हमे परिभाषित करता है।

आयुष्मान आमिर ने ट्वीट किया

आयुष्मान आमिर ने ट्वीट किया

आयुष्मान खुराना ने ट्वीट करके लिखा है कि क्लाइमेट बदलाव बहुत जरूरी है, हम सभी को इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि हम इसे सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया जो उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा आमिर खान ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान की शुरुआत की है, यह ऐसी मुहिम है जिसका हम सभी को समर्थन करना चाहिए। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें।

पीएम मोदी ने की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा था कि घर हो या गलियां हो, सभी सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाना है। इस वर्ष हमे प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाना है। हमे साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करना है। इस मुहिम को लेकर समाज के सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है। ऐसा करने से पैसा भी बचेगा और पर्यावरण की रक्षा में हम अपना योगदान दे पाएंगे। हमे ना सिर्फ खुले में शौंच से देश को मुक्त कराना है बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+