मात्र तीन साल में 76 करोड़ कमाये कपिल सिब्बल ने

नामांकन पत्र में कपिल ने अपनी पत्नी सहित कुल सम्पत्ति 114 करोड़ रूपये दिखाई है, जिसमें चल और अचल दोनों ही तरह की सम्पत्ति शामिल हैं।
यह ध्यान देने योग्य है कि 2011 में दाखिल किये गये हलफनामे में सिब्बल की सम्पत्ति लगभग 38 करोड़ रूपये थी। इसके अलावा पिछले साल दिये गये आयकर रिटर्न में कपिल की सम्पत्ति 77 लाख रूपये थी, वहीं कपिल की पत्नी प्रमिला ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपनी आय 28.73 लाख रूपये दर्शाई थी।
सिब्बल को संप्रग सरकार के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक माना जाता है, वह कई मोर्चों पर सरकार का बचाव कर चुके हैं। पिछले दिनों एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में आये कपिल ने कोयला घोटाले की संभावना से ही इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications