पीएम मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, उनको अपने दादा-दादी के बारे में नहीं पता

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस अध्यक्ष से उनके दादा दादी, नाना नानी के काम को लेकर सवाल करने पर कपिल सिब्बल ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा, मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि सरदार सरोवर, हीरीकुंड, टीहरी और भाखरा बांध किसने बनवाए, क्या ये मोदी जी के दादा दादी ने बनवाए या उनकी पार्टी के दादा-दादी ने। कमाल है कि मोदी उनको भारत के इतिहास का कुछ भी नहीं पता है।

Kapil Sibal reaction over narendra modi dada dadi remark in election rally

कपिल सिब्बल ने कहा कि आरएसएस के लोग अंग्रेंजो के साथ थे और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध कर रहे थे। ये उनके दादा-दादी और नाना-नानी की सच्चाई है। बदकिस्मती से वह अपने दादा-दादी के बारे में जानते ही नहीं है, वो जानते तो अच्छा होता।

शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रैली में राहुल गांधी से पूछा था कि क्या आप चार पीढ़ियों से देश पर राज कर रहे हैं, आपने क्या किया। क्या आपके दादा-दादी, नाना-नानी ने छत्तीसगढ़ में पानी का पाइप बिछाया, क्या रमन सिंह इसे उखाड़कर ले गए। मोदी के दादा-दादी के इस बयान पर कांग्रेस नेता की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

अंबिकापुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजदरबारियों को एक ही परिवार के गीत गाने का मौका मिला है, उन्हें अंबिकापुर के लोग ही जवाब दे सकते हैं। मोदी ने कहा, सरकार को हमेशा गरीबों के लिए काम करना चाहिए, हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर किसी के लिए काम किया है। जब अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड बनाया तो किसी तरह का आंदोलन नहीं हुआ, कांग्रेस ने सिर्फ तेलंगाना बनाया और इतना बड़ा हंगामा हुआ।

प्रधानमंत्री ने यहां कहा, मैं तो हर रोज अपने चार सालों का हिसाब देता हूं, कांग्रेस वाले फिर भी आंसू बहाते हैं कि चायवाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया। कह रहे हैं कि नेहरू की वजह से चायवाला प्रधानमंत्री बना, तो एक बार 5 साल के लिए अपने परिवार के बिना किसी को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर दिखा दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+