इंतजार खत्म: इस फिल्म से वापसी करेंगे Kapil Sharma, शेयर किया पहला पोस्टर

नई दिल्ली। आखिरकार खुलासा हो ही गया कि कपिल शर्मा की वापसी पर्दे पर कब हो रही है, जी हां, आपकी दिलों के धड़कन और कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा फाइनली निर्माता के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं, इस बात का खुलासा किसी वेबसाइट या न्यूज चैनल ने नहीं किया है बल्कि खुद कपिल ने इस बारे में दुनिया को बताया है।

 कपिल ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया

कपिल ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया

आपको बता दें कि कपिल ने सोमवार को अपनी धमाकेदार वापसी की घोषणा करते हुए अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया है। इंस्टाग्राम पर कपिल ने अपनी नई पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' का पोस्टर रिलीज किया, इस फिल्म में बतौर प्रोड्यूसर कपिल शर्मा काम कर रहे हैं। विक्रम ग्रोवर के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी, इसे कपिल शर्मा, सुमीत सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मैं जल्द वापस आऊंगा: कपिल शर्मा

मैं जल्द वापस आऊंगा: कपिल शर्मा

आपके बता दें कि एक दिन पहले ही कपिल शर्मा की वापसी को लेकर क्रिकेटर इरफान पठान ने एक ट्वीट किया था, जिस पर कपिल ने रिप्लाई करते हुए कहा था कि वो जल्द वापस आ रहे हैं। फिलहाल तो निर्माता के तौर पर कपिल की वापसी हो रही है बड़े पर्दे पर, उम्मीद जताई जा रही है कि कपिल टीवी पर भी जल्द ही वापस आएंगे।

साथियों से हुआ झगड़ा, शो भी हुआ बंद, कपिल की हालत बिगड़ी

साथियों से हुआ झगड़ा, शो भी हुआ बंद, कपिल की हालत बिगड़ी

मालूम हो कि अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद उनके हिट शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी बुरी तरह से गिर गई थी, जिसकी वजह से शो बंद हो गया इसके बाद कपिल की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही, उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और मैनजर प्रीति सिमोस, उनकी बहन नीति सिमोस और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ 25 लाख रुपए वसूलने का केस दर्ज कराया था।

कपिल की जिंदगी में मचा हंगामा...

कपिल ने आरोप लगाया था प्रीति-नीति दोनों ने उसे धोखा दिया है और उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है, दोनों ने उसके बिजनेस को चौपट कर दिया है, जिसमें उनका साथ दिया है पत्रकार विक्की लालवानी ने, जिनकी वेबसाइट ने कपिल के खिलाफ अनाप-शानप छाप कर उसकी इमेज फिल्मी सितारों की नजर में खराब कर दी है।

नहीं चला 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा'

नहीं चला 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा'

इस विवादित एपीसोड के बाद कपिल का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का प्रसारण शुरू हुआ जो कि लोगों को खास रास नहीं आया। इसकी लो टीआरपी और कपिल की गिरती सेहत के कारण ये शो बंद हो गया। तब से ही कपिल टीवी और सोशल मीडिया से गायब हैं। उनकी करीबी लोगों का कहना है कि कपिल इन दिनों डिप्रेशन में हैं और अपनी प्रेमिका गिन्नी के साथ खुद को संभालने में लगे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो काफी मोटे दिख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+