घूस मांगने का आरोप लगाने वाले कपिल शर्मा कर रहे हैं गैरकानूनी निर्माण?
मुंबई। आज सुबह-सुबह गुस्से में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने घूस वाली बात पर ट्वीट क्या किया, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हालांकि उनके ट्वीट पर रियेक्शन हुआ और सीएम देवेंद्र फड़नवीस से लेकर बीएमसी तक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन लेने की बात कही।
लेकिन कहते हैं ना कि बाल की खाल निकलती है.. इसलिए घूस वाली बात कहने वाले कपिल शर्मा को भी कुछ लोगों ने सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। कुछ राजनैतिक लोगों ने भी इस मामले में कपिल से सवाल किये हैं।
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा- "कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत की। लेकिन जब यह घटना हुई, तभी शिकायत क्यों नहीं की?"
जबकि इस बारे में जब बीएमसी की प्रेस वार्ता में बात की गई तो वो भी इस मामले में चुप्पी साध गये। पूरी प्रेस वार्ता के दौरान बीएमसी ने यही कहा कि कपिल शर्मा उस अफसर का नाम बतायें जिसने उनसे घूस मांगा है। जबकि CNN News 18 की खबर के मुताबिक तो कपिल शर्मा खुद गैर-कानूनी ढंग से अपना ऑफिस मुंबई में बनवा रहे हैं।
कपिल जिस जगह ऑफिस बना रहे हैं, उस जगह का कमर्शियल इस्तेमाल नहीं हो सकता है, इस बारे में बीएमसी ने 16 जुलाई को कपिल को एक नोटिस भेजा था लेकिन फिर भी कपिल ने वहां निर्माणकार्य जारी रखा है। लेकिन इस बारे में जब प्रेसवार्ता में बीएमसी के विजिलेंस डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर मनोहर पवार से पूछा गया तो वो चुप्पी साध गये।













Click it and Unblock the Notifications