Love Story: पहली नजर में नवजोत ने किया था सिद्धू को क्लीन बोल्ड..
नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू औऱ उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्दू अपने आप में एक खुली किताब है। एक अगर क्रिकेट के मैदान का सरताज रहा है तो एक मेडिकल क्षेत्र की महारानी कही जाती हैं, दोनों पति-पत्नी अपने आप में पूरक हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की लवस्टोरी भी काफी रोचक है। स्पिनरों के छक्के छुड़ाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पहली नजर में अपनी पत्नी नवजोत सिंह को दिल दे बैठे थे। इसलिए जब नवजोत सिंह मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं तब कॉलेज की छु्ट्टी के वक्त नवजोत सिंह घंटो नवजोत सिंह का इंतजार कॉलेज के गेट पर किया करते थे। यही नहीं नवजोत को पटाने के लिए सिद्धू ने तब लगभग पूरे पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था।
यहां तक कि नवजोत जब तक कॉलेज से घर नहीं पहुंच जाती थीं तब तक वो उनके पीछे-पीछे स्कूटर से जाते थे। आंखों-आंखो में बातें करने का और घर तक पीछा करने का ये सिलसिला सालों तक चलता रहा और आखिरकार नवजोत कौर के दिल में भी एक दिन क्रिकेटर नवजोत सिंह के प्यार की घंटी बजी और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया।
आज दोनों के प्यार की खूबसूरत बगिया में दो फूल एक बेटा और एक बेटी है। दोनों को इश्क के मैदान का बल्ला और गेंद कहा जाता है जो एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। मिस्टर एंड मिसेज सिद्दू ने ये राज सोनी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ' कपिल शर्मा शो' में खोले थे। ये पहला टीवी प्रोग्राम है जहां मिसेज सिद्धूू बतौर मेहमान पेश हुई थीं।













Click it and Unblock the Notifications