The Kapil Sharma Show की 'भूरी' ने धरा हॉट अवतार, स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं
नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में भूरी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है, ऐसी ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त हॉट टॉपिक बनी हुई है, वजह है उस फोटो में उनका बेहद ही हॉट दिखना।
कपिल... की 'भूरी' ने धरा हॉट अवतार
दरअसल सुमोना इन दिनों गोवा में छुट्टियां बीता रही हैं, जहां वहां अपनी करीबी सहेलियों के साथ है, जिनका जन्मदिन है, वायरल तस्वीर में सुमोना अपनी सहेली का दिन खास बनाने के लिए स्विमिंग पूल में उनके साथ मस्ती कर रही हैं। वो बिकनी अवतार में हैं पूरी तरह मस्ती में चूर हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग सुमोना के लुक की तारीफ कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं।
फिल्म 'मन' से की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी।
'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान
इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली।
कपिल और सुमोना की जोड़ी ने किया कमाल
वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ कहानी 'कॉमेडी सर्कस' की में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे।
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'
सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था साल 2013 में शुरू हुआ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' जिसमें वो मंजू शर्मा यानी कपिल की पत्नी बनी थीं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी और इस वक्त वो भूरी के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications