बोली भारती सिंह- 'चाहती हूं, अपने पिता की ही तरह फ्लर्ट करे कपिल का बेटा', शेयर की अनदेखी तस्वीर

Kapil Sharma's son will grow up to be a flirt like his father said Bharti Singh, see Pics: मुंबई: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा 1 फरवरी को दूसरी बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने सोमवार सुबह 5.30 बजे बेटे को जन्म दिया। कपिल ने ये जानकारी खुद ट्विटर पर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया,गिन्नी और कपिल।'

आज कपिल भाई का परिवार पूरा हो गया: भारती सिंह

आज कपिल भाई का परिवार पूरा हो गया: भारती सिंह

कपिल शर्मा के ये ट्वीट करते ही उनके फैंस ने उन्हें दिल खोलकर बधाई देना शुरू कर दिया था। क्या आम और क्या खास हर किसी ने कपिल के परिवार के पूरा होने पर खुशी जताई है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात कपिल शर्मा शो की 'तितली' और कपिल की काफी करीबी मानी जाने कॉमेडियन भारती सिंह ने कही है।

भारती सिंह ने शेयर की गिन्नी चतरथ की गोदभराई की तस्वीर

भारती सिंह ने शेयर की गिन्नी चतरथ की गोदभराई की तस्वीर

उन्होंने अपने इंस्ट्रा अकाउंट पर कपिल के बेटे के जन्म पर खुशी जताते हुए लिखा कि मैं आज अपने कपिल भाई के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं क्योंकि आज उनका परिवार पूरा हो चुका है। मैं उनसे मिल नहीं पाई क्योंकि मैं इस वक्त अपने पति हर्ष लिंबाचिया का जन्मदिन मनाने गोवा आई थी लेकिन मैं जैसे ही मुंबई लौटूंगी, वैसे ही कपिल और गिन्नी भाभी से मिलूंगी। इसके साथ ही उन्होंने गिन्नी चतरथ की गोदभराई वाली एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है।

'अपने पिता की ही तरह फ्लर्ट करे कपिल का बेटा'

'अपने पिता की ही तरह फ्लर्ट करे कपिल का बेटा'

इसके बाद 'टेलीचक्कर' से बात करते हुए भारती सिंह ने कहा कि अब चूंकि 'द कपिल शर्मा' शो ब्रेक पर जाने वाला है, ऐसे में कपिल को अपने दोनों बच्चों के साथ वक्त बीताने का मौका मिल जाएगा। कपिल भाई के घर बेटा आया है वो भी फरवरी यानी कि प्यार के महीने में तो मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करती हूं कि वो भी अपने पिता की तरह ही फ्लर्टिश बने, ऐसा कहकर भारती खुद ही जोर-जोर से हंसने लग गईं। मालूम हो कि कपिल अपने हर शो में फिल्मी अभिनेत्रियों से जमकर फ्लर्ट करते हैं, उनका ये अंदाज बहुत ज्यादा लोगों को पसंद आता है।

कपिल शर्मा को अपना बड़ा भाई मानती हैं भारती

कपिल शर्मा को अपना बड़ा भाई मानती हैं भारती

मालूम हो कि भारती सिंह और कपिल के बीच एक स्पेशल बॉडिंग है। भारती, कपिल शर्मा को अपना बड़ा भाई मानती हैं, उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनकी गरीबी के दिनों में कपिल शर्मा ने उनकी बहुत मदद की थी, जिसे वो कभी भी भूल नहीं सकती हैं। कपिल की ही वजह से भारती सिंह मुंबई आई थीं।

भारती सिंह के वीडियो से हुआ था गिन्नी के प्रेग्नेंट होने का खुलासा


यहां आपको एक खास बात बता दें कि करवाचौथ के मौके पर भारती सिंह ने ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कपिल शर्मा के ही घर पर थीं, जहां महिलाएं करवा चौथ की पूजा की तैयारियों में लगी थीं, इसी वीडियो में कपिल की पत्नी गिन्नी भी नजर आई थीं, जिन्हें देखकर लगा था कि वो गर्भवती हैं, जिसके बाद ही ये खबर फैली थी कि कपिल शर्मा फिर से पिता बनने वाले हैं। काफी दिनों तक ये बातें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थीं, जो कि कल पूरी तरह से उस वक्त सत्यापित भी हो गई, जिस वक्त कपिल शर्मा ने खुद ही अपने पापा बनने की Good News को पब्लिक प्लेटफार्म पर शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+