कपिल शर्मा ने गुरु रंधावा से किया ऐसा मजाक कि सिंगर हुए शर्म से लाल, बोलती हुई बंद

कपिल शर्मा ने गुरु रंधावा से किया ऐसा मजाक कि सिंगर हुए शर्म से लाल, बोलती हुई बंद

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो में सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा (Guru Ranadhawa) 'मेंहदी वाले हाथ (Mehendi Wale Haath)' सांग के प्रमोशन के लिए पहुंचे। कपिल शर्मा ने अपनी कॉमेडी शो में गुरु रंधावा के साथ जमकर मजाक से भरे प्रश्‍न किए और दर्शकों को जमकर हंसाया। इस शो में कपिल शर्मा ने गुरु रंधावा के साथ कुछ ऐसा मजाक कर दिया कि वो शर्म से लाल हो गए और चंद मिनट के लिए कपिल शर्मा ने सिंगर गुरु रंधावा की बोलती बंद कर दी।

कपिल शर्मा के इस मजाक से सिंगर गुरु रंधावा हुए शर्म से लाल

कपिल शर्मा के इस मजाक से सिंगर गुरु रंधावा हुए शर्म से लाल

कपिल शर्मा ने अपने इस शो में दरअसल एक्‍टर गुरु रंधावा को सिंगर बांदशाह की एक पार्टी याद दिला दी। कपिल शर्मा के नए शो का इससे संबंधित एक प्रोमो भी रिलीज हुआ। जिसमें कपिल शर्मा गुरु रंधावा से कहते हैं- 'हमने एक अफवाह सुनी है कि आज कल आपको गरीबों वाली पार्टी अच्छी लगती है क्योंकि बादशाह की पार्टी आपको बहुत भारी पड़ती है?' गुरु जैसे ही यह सुनते हैं बहुत शरमा जाते हैं और अपने मुंह को अपने हथेलियों से छिपा लेते हैं।

बादशाह की पार्टी इस कारण गुरु रंधावा को पड़ी थी भारी

बादशाह की पार्टी इस कारण गुरु रंधावा को पड़ी थी भारी

बादशाह की ये वहीं पार्टी थी जो 22 दिसंबर को मुंबई के ड्रै्गनफ्लाई रेस्‍टोरेंट में आयोजित की गई थी जहां पुलिस ने रेड मारी थी। इस पार्टी में बांदशाह के अलावा गुरु रंधावा और अन्‍य कई सेलिब्रेटी इस पार्टी में मौजूद थे। रेस्‍टोरेंट में रेड की खबर मिलते ही बादशाह पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए लेकिन गुरु रंधावा और डिजाइनर सुजैन खान के अलावा, क्रिकेटर सुरेश रैना 34 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।इस पार्टी में उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। हालांकि गुरु रंधावा ने अनजाने में हुई घटना पर गहरा अफसोस जताया। उन्‍होंने कहा था कि दुर्भाग्य से, उन्हें रात के कर्फ्यू के स्थानीय अधिकारियों के फैसले के बारे में पता नहीं था।"

कपिल शर्मा 1 फरवरी को दोबारा बने पापा

कपिल शर्मा 1 फरवरी को दोबारा बने पापा

बता दें कि, बीते सोमवार यानी 1 फरवरी को ही कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने सोमवार की सुबह बेटे को जन्म दिया है। कॉमेडी किंग ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के जन्म की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की है और सभी की बधाइयों और बेस्ट विशेज के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा। वहीं अभी कपिल शर्मा की बेटी महज 1 साल की है दूसरे बच्‍चे के जन्‍म पर यूसर्ज जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/heena-panchal-67992.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+