Kapil-Ginni Wedding Reception: रिसेप्शन पार्टी में काफी शानदार लुक में दिखे कपिल-गिन्नी, देखें तस्वीरें
मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने सोमवार रात मुंबई में अपने बॉलीवुड, टीवी और स्पोर्टस के दोस्तों को शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें नामचीन सितारों ने शिरकत करके पार्टी में चार चांद लगा दिए, इस शानदार पार्टी में कपिल की फेवरेट दीपिका पादुकोण जहां अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची तो वहीं धर्मेंद्र, रेखा, अनिल कपूर, करण जौहर, क्रिकेटर हरभजन सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भी खास पार्टी के गवाह बने।

काफी हसीन नजर आए कपिल-गिन्नी
रिसेप्शन पार्टी में कपिल और गिन्नी बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रहे थे, कपिल शर्मा ने जहां ब्लैक बंदगला सूट पहन रखा था वहीं गिन्नी चतरथ सिल्वर कलर के फ्लोरल मोतिफ्स (floral motifs) में शानदार दिखाई दीं, आपको बता दें कि इसी महीने की 12 तारीख को कपिल ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी की थी।

'कपिल ने गिन्नी को अपनी जान बताया था'
लंबे वक्त से मीडिया से दूर रहने वाले कपिल ने शादी से पहले बॉम्बे टाइम्स से खास बात की थी, इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी गिन्नी भी साथ ही थीं, जिनके बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

'गिन्नी ने कपिल को काफी प्यारा कहा था'
जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

कपिल के कॉमेडी शो की वापसी
आपको बता दें कि शादी के बाद कपिल अपने कॉमेडी शो के जरिए जल्द ही टीवी पर दिखने वाले हैं, शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा, जिसको लेकर कपिल के फैंस और टीम काफी उत्साहित है।शादी की तैयारियों और रस्मों के बीच ही कपिल शर्मा ने अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। इस शो के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे।












Click it and Unblock the Notifications