आखिर किसकी कमी खल रही है कपिल शर्मा को, जिसकी वजह से हुए इतने इमोशनल
Recommended Video

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कपिल शर्मा ने अपने शो के साथ टीवी पर वापसी की है। शो का पहला एपीसोड प्रसारित भी हो चुका है, जिसे कि मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन शो के दर्शकों की तरह शो के होस्ट कपिल शर्मा को भी कुछ लोगों की कमी खटक रही है। नहीं-नहीं वो सुनील ग्रोवर नहीं है बल्कि उनके पुराने कॉमेडी शो की अहम किरदार 'नानी' हैं, जिसका रोल प्ले किया था टीवी के जाने-माने अभिनेता अली असगर ने।

अली असगर ने दी शुभकामनाएं
इस बात का खुलासा कपिल के उस ट्वीट से हुआ, जिसमें उन्होंने अपने पुराने दोस्त अली असगर की शुभकामनाओं का जवाब दिया था। दरअसल अली असगर ने ट्वीट किया था कि एंटरटेनमेंट वापस आ चुका है, आपको बहुत-बहुत शुभकामनायें कपिल, आप परिवारों का खूब मनोरंजन करो।

कपिल ने इमोशनल जवाब दिया
जिसके जवाब में कपिल ने काफी इमोशनल जवाब दिया उन्होंने ट्वीट किया कि थैंक यू अली भाई, मैं आप सबको मिस कर रहा हूं, यह वही फ्लोर है जिस पर हम कॉमेडी नाइट्स के लिए शूट किया करते थे, सिर्फ मैं जानता हूं कि आप सभी के बिना मैं यहां कैसे शूट कर रहा हूं ? आप सभी को मेरा प्यार...।

अली असगर ने छोड़ा था कपिल का साथ
आपको बता दें कि साल 2017 में ऑस्ट्रलिया से लौटते समय कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह से चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा, अली असगर और सुनील ग्रोवर कपिल का शो छोड़कर चले गए थे लेकिन जहां चंदन ने कुछ दिन बाद कपिल शर्मा का शो दोबारा ज्वाइन कर लिया था, वहीं अली असगर कृष्णा के शो के साथ जुड़ गए थे। इस बारे में कुछ समय बाद अली असगर ने सफाई दी थी कि उन्होंने सुनील वाली लड़ाई की वजह से नहीं बल्कि क्रिएटिव डिफरेंसेज़ की वजह से शो छोड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्टेज और टीम को मिस करते हैं।

मेरे कैरेक्टर में वैरायटी नहीं बची थी: अली असगर
अजगर ने कहा था कि मैंने शो छोड़ने का फैसला इसलिए किया कि मेरे कैरेक्टर में वैरायटी नहीं बची थी जिसकी वजह से टीम और मेरे बीच क्रिएटिव अंतर आने शुरू हो गए थे। मेरा कपिल और सुनील की बात से कुछ भी लेना-देना नहीं था, जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था।
Entertainment is back ..all the best Kapil @KapilSharmaK9 👍May u Rock wit family times..🌟✨⭐️@SonyTV
— Ali Asgar (@kingaliasgar) March 25, 2018
Thank u ali bhai .. missing u guys .. it’s the same floor where we used to shoot comedy nights.. I only know how I am shooting without u guys .. love u
— KAPIL (@KapilSharmaK9) March 25, 2018












Click it and Unblock the Notifications