अभिनेत्री ने शेयर की गणेश पूजा की तस्वीरें, कपिल शर्मा बोले- यहां तो रहने देती
नई दिल्ली। देशभर में इस वक्त गणेश चतुर्थी के त्योहार की धूम है। महाराष्ट्र में खासतौर से ये त्योहार काफी जोश के साथ मनाया जा रहा है। टीवी और फिल्म से जुड़े लोगों ने भी गणेश चतुर्थी मनाई है। टीवी शो एफआईआर से मशहूर हुईं कविता कौशिक ने ट्विटर पर गणेश पूजा के दौरान की फोटो शेयर की। इस पर कपिल शर्मा ने उनके मजे ले लिए।

यहां तो मॉडलिंग ना करती
कविता कौशिश ने काम्या पंजाबी के साथ अपनी फोटो शेयर की। फोटो में दोनों गणपति के सामने नजर आ रही हैं। इस पर कपिल ने मजाकिया अंदाज में लिखा, गणपति के सामने भी मॉडलिंग बंद नहीं हो रही है तेरी। हालांकि कपिल ने फोटो की तारीफ भी की।
पापा बनने वाले हैं कपिल
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं और दोनों ही अपने होने वाले बेबी के लिए एक्साइटेड हैं। कपिल और गिन्नी ने 2018 में शादी की थी। दिसंबर के महीने में गिन्नी की डिलीवरी हो सकती है।

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की रही धूम
मुंबई में गणेश चतुर्थी खास तौर पर सेलिब्रेट की जाती है। इस बार भी इसकी धूम रही। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर पर गणपति लेकर आए और अपने फैन्स को ट्विटर पर शुभकामनाएं भी दीं। कविता कौशिक, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, अर्पिता खान शर्मा जैसे तमाम सितारे अपने घर पर गणपति लेकर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications