किक्रेटर कपिल देव बोले- मैं चाहता हूं कि किसानों और सरकार के बीच झगड़ा जल्‍द से जल्‍द हल हो जाए

किक्रेटर कपिल देव बोले- मैं चाहता हूं कि किसानों और सरकार के बीच झगड़ा जल्‍द से जल्‍द हल हो जाए

Kisan Andolan: किसान आंदोलन को कई इंटरनेशनल हस्तियों का समर्थन मिल गया है। रिहाना, मिया खलीफा, मीना हैरिस और ग्रेटा थनबर्ग जैसे विदेशी सेलेब्रिटीज के किसानों के समर्थन में ट्वीट किया। उन्‍होंने आंदोलनकारी किसानों के साथ एकजुटता में अपना समर्थन बढ़ाया। वहीं भारत की कई मशहूर हस्तियों को किसान आंदोलन को लेकर इंटरनेशलन सेलिब्रेटीज का ट्वीट करना खला और उन्‍होंने सरकार के समर्थन में बयान दिया। जिसमें कई सचिन तेंदुलकर समेत अन्‍य कई क्रिकेटर भी शामिल हैं। इसी क्रम में अब पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने ट्वीट किया है।

Kapil Dev

किक्रेटर कपिल ट्वीट करते हुए लिखा- मैं बस भारत से प्यार करता हूं, मैं चाहता हूं कि किसानों और सरकार के बीच झगड़ा जल्‍द से जल्‍द हल हो जाए।
विशेषज्ञों को फोन करने दें। उन्‍होंने आगे भारतीय तिरंगे का एक फोटो पोस्‍ट करते हुए लिखा एक बात सुनिश्चित करें भारत का ध्वज‌ सर्वोच्च है। इसके साथ ही उन्‍होंने आगे लिखा इसके अलावा, मैं इग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकट टीम की अगुवाई में होने वाली सीरीज में ग्रैंड सफलता चाहता हूं। जय हिन्द

बता दें सचिन तेंदुलकर ने लिखा था भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं. सचिन ने लिखा कि भारतीय लोग भारत को जानते हैं और बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। उन्‍होंने आगे लिखा भारतीय लोग भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला लेना चाहिए. आइए एक राष्‍ट्र के रूप में एक जुट रहें।
वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक दिन पहले ट्वीट किया था कि कोई भी मुद्दा जो देश में मौजूद है, हम उसके बारे में बात करते हैं और हर किसी ने इस मुद्दे के बारे में क्या कहना है, यह व्यक्त किया है। हमने टीम मीटिंग में इसके बारे में संक्षेप में बताया और फिर हम टीम की योजनाओं पर चर्चा करते रहे।

https://www.filmibeat.com/photos/rihanna-37161.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+