IAS Saumya Pandey: 'वाह क्या बात, संवेदनशील अफसर ही...', बुजुर्ग की फरियाद सुनने जमीन पर बैठी IAS सौम्या पांडे
CDO Kanpur Dehat IAS Saumya Pandey: कानपुर देहात की सीडीओ सौम्या पांडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सौम्या पांडे एक बुजुर्ग की परेशानी सुनने के लिए जमीन पर बैठे दिख रही हैं।

IAS Saumya Pandey CDO Kanpur Dehat Viral Pics: सोशल मीडिया पर अक्सर IAS, IPS अधिकारियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहती हैं। कई बार अफसरों को उनके सही तरीके से काम न करने को लेकर ट्रोल किया जाता है तो कई बार अधिकारियों के काम करने के तरीकों को लेकर वाहवाही मिलती है। इन दिनों उत्तर प्रदेश की IAS अफसर सौम्या पांडे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
आईएएस सौम्या पांडे को हाल ही में एक बुजुर्ग शख्स की फरियाद सुनने के लिए जमीन पर बैठे हुए देखा गया है। कानपुर देहात की सीडीओ सौम्या पांडे की इस दयालु तरीके के लिए सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
कार रुकवाई और जमीन पर बैठकर सुनी बुजुर्ग की फरियाद
रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर देहात की सीडीओ सौम्या पांडे अपने ऑफिस से घर जा रही थी,उसी वक्त सड़क पर उन्हें एक बुजुर्ग दिखाई दिए। बुजुर्ग को देखते ही सौम्या पांडे ने अपनी कार रुकवाई और बुजुर्ग के पास जाकर उनकी बातों को सुनने के लिए जमीन पर बैठ गईं। सौम्या पांडे कुछ मिनटों तक जमीन पर बैठकक बुजुर्ग की सारी समस्या को सुना। जिसके बाद बुजुर्ग को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सौम्या पांडे की इन तस्वीरों को सीडीओ कानपुर देहात के ट्विटर हैंडल @CdoKanpurDehat पेज पर शेयर किया गया है। तस्वीरों को शेयर कर ट्वीट कर लिखा गया है, ''मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने इलेक्ट्रॉनिक साइकिल लेने पहुंचे अमरौधा नगर पंचायत निवासी दिव्यांग वृद्ध धनीराम का दर्द सुना एवं हर संभव मदद किए जाने हेतु दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिए। ताकि वृद्ध जन को सरकार की योजनाओं का समस्त लाभ मिल सके।''

वायरल हुई IAS सौम्या पांडे की तस्वीर
सौम्या पांडे की ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने इन तस्वीरों को शेयर किया है। 89.3K व्यूज है और 1700 से ज्यादा लाइक्स हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आईएएस सौम्या पांडे की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह क्या बात है ,इतने संवेदनशील अधिकारी ही देश का नाम रोशन करते हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ऐसे अफसरों की आज देश को बहुत जरूरत है आपको कोटि-कोटि नमन एवं आभार करते हैं।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अगर सब अधिकारी ऐसे ही डाउन टू अर्थ होकर जनता की समस्याएं सुन कर उसका निवारण करने लगे। तो समस्या कहीं रह ही नहीं जाएगी।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यदि भारत में लोक सेवक इसी प्रकार जरूरतमंद के पास पहुंचकर उनकी फरियाद सुनाने लगे तो संविधान निर्माता की इच्छा फलीभूत होती और वास्तविक लोकतंत्र का अभ्युदय होता है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ऐसे लोग बहुत ही कम होते हैं। अपने अपने संस्कार भी हैंं, जो मिला है आप को, मेरा सादर प्रणाम आप जैसे लोग समाज को मजबूत बनाने वाले लोग हैं। ये कानपुर देहात में CDO के पद पर तैनात IAS सौम्या पांडेय हैं। वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति ट्राई साइकिल की गुहार लेकर इनके दफ्तर पहुंचा। नजर पड़ते ही सौम्या जी बैठ गईं, गुहार सुनी, अफसरों को तत्काल उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।''

दोनों पैर से विकलांग हैं बुजुर्ग
रिपोर्ट के मुताबिक अमरौधा नगर पंचायत के रहने वाले दिव्यांग बुजुर्ग धनीराम दोनों पैरों से विकलांग हैं। वह चल नहीं पाते हैं। ऐसे में वह अक्सर सरकारी योजना का फायदा लेने के लिए समाज कल्याण विभाग का कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक साइकिल लेने के लिए आवेदन किया था। 31 मार्च को एक बार फिर वह समाज कल्याण विभाग से निराश होकर लौट रहे थे, जब उनपर सौम्या पांडे की नजर गई। सौम्या पांडे ने बुजुर्ग को देखते ही उनकी मदद की।












Click it and Unblock the Notifications