'मैं हिंदी बोलूंगी', बेंगलुरु में SBI मैनेजर के कन्नड़ नहीं बोलने पर हुई बहस, Video देख क्या बोले सिद्धारमैया
Kannada vs Hindi Row: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की बेंगलुरू की एक ब्रांच का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें एक कस्टमर बैंक ब्रांच मैनेजर से कन्नड़ा में बात करने के लिए बहस करते हुए बदसलूकी करते नजर आ रहा है। कस्टमर बोल रहा है, "मैडम ये कर्नाटक है यहां हिंदी नहीं चलेगी" जिस पर महिला बैंक मैनेजर ने कहा, " ये भारत हैं, मैं हिंदी ही बोलूंगी।"
वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद एक बार फिर बेंगलुरू में कन्नड़ बनाम हिंदी की लड़ाई तेज हो गई हैं। इस मामले में अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की भी अब एंट्री हो चुकी है। कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये वायरल वीडियो बेंगलुरु के सूर्य नगर के अनेकल तालुका की सूर्य नगर एसबीआई ब्रांच का है। जिसमें कस्टमर बैंक मैनेजर से बार-बार जोर से कन्नड़ में बात करने के लिए मजबूर कर रहा है। लेकिन मैनेजर बोलती है "मैं हिंदी ही बोलूंगी।" काफी देर तक चली इस बहस में कस्टमर मैनेजर पर बुरी तरह चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है।
SBI मैनेजर के कन्नड़ नहीं बोलने पर हुई बहस
इस घटना का वीडियो कस्टमर ने खुद ही रिकार्ड किया है। जिसमें वो कन्नड़ में कहता है "ये कर्नाटक है कन्नड़ सबसे पहले है मैडम आपको कन्नड़ ही बोलनी पड़ेगी। जिस पर बैंक मैनेजर कहती है ये भारत है, मैं आपसे कन्नड़ में बात नहीं करुंगी, मैं हिंदी ही बोलूंगी। इस वीडियो में अधिकारी वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स से ये भी पूछती है कि, क्या कोई नियम है जिसमें कन्नड़ बोलना अनिवार्य है?
Kalesh b/w a SBI branch Manager and Local guy over not speaking kannada inside Bank:
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 20, 2025
pic.twitter.com/0pbxUHEJzz
वायरल वीडियो देख यूजर्स हुए नाराज
सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स नाराजगी जताते हुए कह रहे है, "आखिर इस देश में चल क्या रहा है। दक्षिण भारतीयों के साथ उत्तर भारत में फिर ऐसा ही करना चाहिए।" कौन था मीर जाफर? भाजपा ने जिससे राहुल गांधी की कर दी तुलना तो भड़क उठी कांग्रेस
एसबीआई ने क्या कहा?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसबीआई ने सफाई देते हुए कहा, "सूर्य नगर ब्रांच में हुई इस घटना के बाद बहुत चिंतित हैं और मामले की जांच की जा रही है। एसबीआई कस्टमर्स की भावनाओं को प्रभावित करने वाले व्यवहार के प्रति जीरो टालरेंस पॉलिसी का पालन करता है और कस्टमर का सम्मान हो इसका ख्याल रखता है।" "देश न डंडे से चलेगा, न डर से", आखिर अब किस बात को लेकर भड़क उठे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
कर्नाटक सीएम बोले- बैंक मैनेजर का व्यवहार निदंनीय
वहीं कर्नाटक सीएम ने इस इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी जिसमें बैंक मैनेजर के इस व्यवहार को निदंनीय बताया और इस घटना के बाद महिला ब्रांच मैनेजर का ट्रांसफर करने की कार्रवाई के लिए एसबीआई की सराहना की है।
बैंक मैनेजर पर की गई कार्रवाई पर सीएम ने थपथपाई एसबीआई की पीठ
सीएम ने लिखा, " एसबीआई की अनेलकल ब्रांच मैनेजर का व्यवहार, कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों का अपना करना बहुत निंदनीय है। हम अधिकारी को स्थानांतरित करने में एसबीआई की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं। अब इस मामले को बंद माना जा सकता है"।
सीएम ने बैंकों को दी ये सलाह
इसके साथ ही कर्नाटक सीएम ने कहा, "मैं वित्त मंत्रालय और फाइनेंस सेक्टर से आग्रह करता हूं कि पूरे भारत में सभी बैंक कर्मचारियों को भाषा (language sensitization) की ट्रेनिंग अनिवार्य करें। स्थानीय भाषा का सम्मान करना लोगों का सम्मान करना है"












Click it and Unblock the Notifications