"देश न डंडे से चलेगा, न डर से", आखिर अब किस बात को लेकर भड़क उठे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
ED detained Gujarat Samachar co-founder: गुजरात में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 'गुजरात समाचार' के सह-संस्थापक बाहुबली शाह को में हिरासत में लिया है। बाहुबली शाह को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भड़क उठे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समाचार पत्र के सह-संस्थापक पर की गई इस कार्रवाई को लेकर सीधे मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने गुजरात समाचार के सह-संस्थापक को हिरासत में लिए जाने को लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा, "देश न तो डंडे से चलेगा और न ही डर से, बल्कि सच्चाई और संविधान से चलेगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर सरकार को घेरते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

राहुल गांधी ने कहा, "सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराने वाले अखबरों को बंद करना लोकतंत्र खतरे में होने का संकेत है। गुजरात समाचार को चुप कराने की कोशिश केवल एक समाचार पत्र की नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश है।"
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा...
"गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश सिर्फ एक अखबार की नहीं, पूरे लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश है। जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अखबारों पर ताले लगाए जाते हैं तब समझ जाइए कि पूरा लोकतंत्र खतरे में है। बाहुबली शाह को हिरासत में लिया जाना डर की उसी राजनीति का हिस्सा है जो अब मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है। अंत में उन्होंने कहा देश न डंडे से चलेगा और ना डर से भारत चलेगा सच और संविधान से।"
दरभंगा में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई दो FIR
बता दें एक दिन पहले राहुल गांधी बिहार में दरभंगा दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी बिना परमीशन के अंबेडकर छात्रावास में पहुंचे और यहां पर उन्होंने छात्रों को संबोधित किया था। चूंकि पुलिस के रोके जाने के बावजूद राहुल गांधी छात्रावास में घुसे और वहां पर भीड़ इकट्ठा की थी इसलिए दरभंगा प्रशासन की शिकायत पर दो एफआईआर दर्ज हुई। जिस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था मेरा ये एफआईआर मेरे लिए मेडल है। कौन हैं बाहुबली शाह? ईडी का शिकंजा कसते ही जिनके पक्ष में उतरा विपक्ष
राहुल गांधी ने प्राइवेट शिक्षा संस्थानों में आरक्षण की पैरवी की
15 मई 2025 को अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी को जातिगत जनगणना करवानी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा था मैं बिहार की क्रांतिकारी धरती से कह रहा हूं कि शिक्षा और न्याय के लिए हम तीन काम करेंगे। जिसमें पहला प्रभावी और पारदर्शी जाति जनगणना दूसरा प्राइवेट शिक्षा संस्थानों में आरक्षण और तीसरा SC-ST संबंधी सभी योजनाएं सख्ती से लागू हो। Bihar: दरभंगा दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई दो FIR, बोले-












Click it and Unblock the Notifications