Kanjhawala Anjali Demise : आरोपी पुरुषों के खिलाफ हत्या के आरोप, MHA के आदेश पर पुलिस पर निलंबन की गाज !
दिल्ली के कंझावला में कार में फंसी महिला के घिसटने और दर्दनाक मौत मामले में आरोपी पुरुषों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा है।

Kanjhawala Anjali Demise मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश के बाद कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किए गए हैं। दिल्ली के कंझावला इलाके में नए साल के मौके पर हिट-एंड-ड्रैग मामले में 12-14 किलोमीटर तक घिसटते रहने के बाद युवती की मौत हो गई थी। देश को झकझोर देने वाले इस मामले की विशेष जांच के बाद पिछले सप्ताह गृह मंत्रालय का आदेश आया।
MHA का आदेश- पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करें
सूत्रों ने यह भी कहा कि गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने चश्मदीदों के कई एसओएस कॉल को नजरअंदाज किया, उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए। बता दें कि रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि 20 वर्षीय युवती पांच युवकों वाली कार के नीचे 13 किमी तक घसीटी गई। नशे में धुत लोगों की कार के नीचे घिसटती युवती पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की 9 कारों को चकमा देने में कामयाब रही थी।
रूह कंपाने वाली दर्दनाक मौत
कंझावला मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि 20 साल की अंजलि सिंह की मौत गंभीर चोट लगने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी। मृतका के सिर में घातक फ्रैक्चर और शरीर के कुछ हिस्सों की त्वचा छिलने के कारण हड्डियां बाहर आने जैसी रूह कंपाने वाली बातें भी सामने आईं।
18 टीमों ने मामले की जांच की, रेप के प्रमाण नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस की कुल 18 टीमों ने मामले की जांच की। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कार दीपक नहीं अमित खन्ना ड्राइव कर रहा था। स्पेशल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला।
Recommended Video
Kanjhawala का पूरा मामला
पीड़िता अंजलि कुमारी अपनी सहेली निधि के साथ 1 जनवरी को नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर की रात) पार्टी कर स्कूटी से अपने घर जा रही थी, तभी एक मारुति सुजुकी बलेनो ने उन्हें टक्कर मार दी। निधि एक तरफ गिर गई, जबकि अंजलि का शरीर कार के नीचे फंस गया और वह कम से कम 14 किलोमीटर तक घसीटती रही। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को 1 जनवरी की सुबह लगभग 4.30 बजे के आसपास अंजलि का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications