कन्हैया कुमार हिरासत में लिए गए, सीएए एनआरसी के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा के लिए पहुंचे हैं चंपारण
Recommended Video
नई दिल्ली। सीपीआई नेता अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बिहार के चंपारण में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कन्हैया कुमार सीएए और एनआरसी के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा की शुरूआत करने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर उसकी जानकारी दी है। कन्हैया कुमार की रैली में शामिल हुए लोगों ने उनकी हिरासत के विरोध में भितिहरवा गांधी आश्रम के बाहर धरना पर बैठ गए हैं।

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष करीब 12 बजे ट्वीट कर लिखा, आज बापू-धाम (चंपारण) में गांधीजी को नमन करके गरीब-विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरूआत होनी थी। समाज के सभी तबकों के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद थे, लेकिन प्रशासन ने कुछ देर पहले सबको हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के रोके जाने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा, अभी तो देश में रैली करने की अनुमति लेनी पड़ रही है जिसे सरकार ने बिना बताए कल रात कैंसिल कर दिया। ऐसा लगता है कि आगे सांस लेने के लिए भी इजाजत की जरूरत होगी। पुलिस कह रही हैं कि हमें हिरासत में लिया गया है। हम से तो नागरिकता साबित करने का कागज मांगा जा रहा है लेकिन पुलिस हमें हिरासत में लेने का कागज दिखाने को तैयार नहीं है।
कन्हैया कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मौके से वीडियो भी शेयर किए हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार यहां जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत करने आए थे। ये यात्रा एक महीने तक चलनी थी। यात्रा सीएए एनआरसी, एनपीआर के खिलाफ निकाली जा रही थी। जो बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों से गुजरनी है और 50 से ज्यादा जगहों पर सभाएं होनी हैं।












Click it and Unblock the Notifications