कन्हैया कुमार बने NSUI के AICC प्रभारी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिया फैसला
कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के नए प्रभारी के पद के लिए कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा की गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ( NSUI) का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर एनएसयूआई के नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर सूचना जारी की गई। जिसमें बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का प्रभारी नियुक्त किया है।
NSUI प्रभारी का पद ढ़ाई साल से था रिक्त
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) का पद लंबे समय से रिक्त था। इससे पहले रूचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थीं। जिनके इस्तीफे के बाद से अब तक कांग्रेस ये पद को नहीं भरा था। रूचि गुप्ता के इस्तीफे के बाद करीब ढ़ाई साल से एनएसयूआई प्रभारी का पद खाली था। ऐसे में कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का प्रभारी नियुक्त किया है।
2015 में जीता था छात्रसंघ चुनाव
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव से राजनीति की शुरुआत करने वाले कन्हैया कुमार ने 2015 में बड़ी सफलता हासिल की थी। इस वर्ष जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। जब वे छात्रसंघ चुनाव जीते उस वक्त एआईएसएफ में थे। कन्हैया कुमार जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव जीतने वाले पहले एआईएसएफ छात्र नेता थे।

अफ्रीकन स्टडीज में पीएचडी
कन्हैया कुमार की शुरुआती पढ़ाई बिहार में ही हुई। उनका जन्म 13 जनवरी 1987 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आरकेसी हाईस्कूल बरौनी बेगुसराय में पूरी की थी। जबकि स्नातक कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना किया। पोस्ट ग्रेजुएशन को मगध पीएचडी यूनिवर्सिटी गया से की थी। जिसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से कन्हैया कुमार ने पीएचडी पूरी की।












Click it and Unblock the Notifications