कंगना की बहन रंगोली ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, जब उनके चेहरे पर डाला गया था तेजाब
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखती रहती हैं। वो अपनी और कंगना की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। कंगना ने एक के बाद एक कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इसमें उन्होंने जहां अपने और कंगना के स्कूल के दिनों की तस्वीरें शेयर की हैं तो वहीं उस वक्त को भी याद किया है। जब उन पर एसिड अटैक हुआ और कंगना को भी बुरी तरह से पीटा गया।

कंगना के साथ कॉलेज के समय की तस्वीर
रंगोली ने कंगना के साथ अपने कॉलेज के दिनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। हमारे बचपन की तस्वीर को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला, कई दोस्त मुझसे कॉलेज की तस्वीरें मांग रहे हैं। हम साइंस स्टूडेंट्स थे , इन सबके लिए वक्त नहीं था, फिर भी एक मिल गई है। यह तस्वीर हमारे ऐनुअल डे की है।
एसिड अटैक को किया याद
एक और ट्वीट में रंगोली ने अपनी फोटो शेयर करते हुए अपने ऊपर हुए एसिड अटैक का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, एक लड़के ने उन्हें प्रपोज किया और मना करने पर चेहरे पर 1 लीटर ऐसिड डाल दिया था। कंगना पर भी हमला किया गया था और बुरी तरह पीटा गया था।
कंगना के काम भी देखती हैं रंगोली
रंगोली बहन कंगना रनौत के काम से जुड़ी चीजों को भी मैनेज करती हैं। कंगना रनौत इन दिनों तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म 'थलाइवी' पर काम कर रही हैं। कंगना रनौत कुछ वक्त पहले राजकुमार राव के साथ फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications