कंगना रनौत ने कहा- 'मैं लड़ाकू नहीं, अगर कोई कर दे साबित तो छोड़ दूंगी Twitter'
नई दिल्ली। मुंबई की तुलना पीओके से करने वाली कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है, ये मामला तब और गंभीर हो गया जब BMC ने कंगना के पाली हिल वाले दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया, हालांकि बीएमसी की इस हरकत के बाद कंगना हाईकोर्ट पहुंची,जहां कोर्ट ने BMC के एक्शन पर फिलहाल के लिए स्टे लगा दिया है, इस घटना के बाद कंगना मनाली वापस लौट आई हैं लेकिन अभी भी वो अपने दफ्तर को तोड़े जाने की घटना को भूल नहीं पाई हैं।
Recommended Video

मैं लड़ाकू इंसान नहीं हूं: कंगना
और वो लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं और ट्वीट के जरिए वो लोगों पर निशाना साध रही हैं, अपने ताजा ट्वीट में कंगना ने कहा है कि 'मैं लड़ाकू इंसान की तरह लग सकती हूं, लेकिन यह सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि लड़ाई की शुरुआत मैंने कभी नहीं की है। अगर कोई यह साबित कर दें तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी। मैंने कोई भी लड़ाई शुरू नहीं की, लेकिन खत्म जरूर की है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपको लड़ने की चुनौती दें तो उसे कभी मना न करें।'

'गलत साबित हुई तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी'
मालूम हो कि इससे पहले भी कंगना ने कहा था कि अगर सुशांत के मामले में उनका एक भी दावा झूठा निकलता है तो वह अपना गौरवपूर्ण पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर देंगी। रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया था और मैंने उनसे कहा था कि मैं मनाली में हूं इसीलिए आप मेरा स्टेटमेंट लेने के लिए किसी को भेज दीजिए। लेकिन, उसके बाद मुझे कोई कॉल नहीं आया। अगर मैंने जो भी कहा है उसे मैं साबित नहीं कर पाई या गवाही नहीं दे पाई और अगर वो सब पब्लिक डोमेन में ना मिले तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी'।

'सुशांत को इंडस्ट्री में लगातार रिजेक्शन और दबाव महसूस हो रहा था'
मालूम हो कि सुशांत राजपूत की मौत को प्लांड मर्डर कहने वाली कंगना ने कहा है कि सुशांत को इंडस्ट्री में लगातार रिजेक्शन और दबाव महसूस हो रहा था, उन्हें आउटसाइडर्स की तरह ट्रीट किया जा रहा था, बॉलीवुड में माफिया गैंग है, जो सुशांत के खिलाफ काम कर रहा था, उन्होंने करण जौहर, महेश भट्ट और आदित्य चोपड़ा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि कंगना को 2020 में ही देश के चौथे सबसे गौरवपूर्ण पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।

'मेरे कर्मस्थल को श्मशान बना दिय गया'
आपको बता दें कि गुरुवार को कंगना ने ट्विटर पर अपने टूटे हुए दफ्तर की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें कंगना के टूटे हुए दफ्तर के मलबे को बोरियों में भरा गया था और कुछ लोग वहां से मलबे को खाली करने का काम कर रहे थे कंगना ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि उनके कर्मस्थल को श्मशान बना दिया गया। अपने ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा कि मेरे कर्म स्थान को शमशान बना दिया, नजाने कितने लोगों का रोजगार छीन लिया, एक फिल्म यूनिट कई सौ लोगों को रोजगार देतीं है, एक फिल्म रिलीज होकर थियेटर से लेकर पॉप्कॉर्न बेचने वाले का घर चलाती है, हम सब से रोजगार छीन के वो लोग आज #NationalUnemploymentDay17Sept मना रहे हैं 🙂।













Click it and Unblock the Notifications