केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कंगना बोलीं- जब रायता फैला दिया तो मोदी जी याद आए
नई दिल्ली, अप्रैल 18। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों के आंकड़े में रोजाना बहुत भारी बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने केंद्र से दिल्ली में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने और ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाने की अपील की है। केजरीवाल की इस अपील पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चुटकी ली है। कंगना ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टैग किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा है कि जब दिल्ली खुद से नहीं संभली तो मोदी जी याद आ गए।

रायता फैला दिया तो मोदी जी याद आए- कंगना
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, "बचाओ बचाओ बचाओ.... मोदी जी बचाओ.... हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है.... अब आप इसे साफ़ करो... ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, सम्भालो । ha ha
घुमा फ़ीरा की बोलने से सिर्फ़ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं @अरविंद केजरीवाल जी।"
Recommended Video
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में केंद्र सरकार से दिल्ली के हालात को कंट्रोल करने के लिए मदद मांगी है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की तत्काल सप्लाई और केंद्र के 10 हजार में से 7000 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व करने की अपील की है।
क्या कहा है केजरीवाल ने अपने खत में?
अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, हम अपने स्तर पर खूब प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ 100 ICU बेड ही बचे हैं, ऐसे में आपकी मदद की हमें जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में केंद्र के अस्पतालों में 10 हजार बेड खाली हैं, इनमें से केवल 1800 बेड ही कोरोना के लिए रिजर्व किए गए हैं, इसलिए हमारी आपसे अपील है कि 7000 बेड का रिजर्वेशन दिल्ली सरकार के लिए किए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications