अनुष्का ने दिया सुनील गावस्कर के कमेंट का जवाब, तो कंगना ने सपोर्ट करते हुए 'हरामखोर' बयान किया याद
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कमेंट्री के दौरान अनुष्का शर्मा का नाम लेना सुनील गावस्कर को भारी पड़ गया। ना केवल अनुष्का शर्मा ने इसपर जवाब दिया बल्कि कई लोगों ने सुनील गावस्कर के कमेंट की निंदा तक की। दरअसल सुनील गावस्कर ने गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली और अनुष्का को लेकर एक विवादित कमेंट किया था। जिसके बाद गावस्कर तक को सफाई देनी पड़ गई। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत की भी प्रतिक्रिया आई है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली कंगना ने एक ओर अनुष्का का समर्थन किया है, तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का पर 'सेलेक्टिव फेमिनिजम' का आरोप तक लगा दिया है।
Recommended Video

कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना ने अपने ट्वीट में कहा है, 'अनुष्का तब चुप रहीं जब मुझे धमकियां दी जा रही थीं और हरामखोर कहा जा रहा था लेकिन आज स्त्री-द्वेष उन्हें काटने को आ रहा है। सुनील गावस्कर द्वारा अनुष्का को क्रिकेट में घसीटने की मैं निंदा करती हूं लेकिन सलेक्टिव फेमिनिजम ठीक नहीं है।' कंगना ने आगे कहा कि गावस्कर को अनुष्का का नाम नहीं लेना चाहिए था। हालांकि अनुष्का के अपने पति के साथ क्रिकेट खेलते हुए कई वीडियो हैं।

अनुष्का ने क्या कहा?
सुनील गावस्कर को जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मिस्टर सुनील गावस्कर, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपने जो भी कमेंट किया, वह अच्छा नहीं था। लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर आप बता सकें आखिर आपने पति के खेल के प्रदर्शन के लिए पत्नी पर आरोप लगाते हुए बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं यह अच्छे से जानती हूं कि आपने पिछले कुछ सालों में हर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ की इज्जत की है तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा मेरा साथ भी होना चाहिए।'

'मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं'
अनुष्का शर्मा ने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि बीती रात (24 सितंबर) से मेरे पति (विराट कोहली) के प्रदर्शन पर कमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द केवल तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो। यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं। आखिर कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा टिप्पणियां मेरे लिए नहीं की जाएंगी? आदरणीय मिस्टर गावस्कर, आप महान हैं। मैं बस आपको बताना चाहती थी कि जब आपने ऐसा कहा तो मुझे कैसा लगा।' बता दें जब विराट कोहली अपनी टीम के लिए बैटिंग करने उतरे तो उसी दौरान सुनील गावस्कर ने कहा, 'इन्होंने (विराट कोहली) लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है।' इस कमेंट के बाद ही अनुष्का ट्रोल होने लगीं।

सुनील गावस्कर ने सफाई में क्या कहा?
इसके बाद सुनील गावस्कर ने इसपर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि लोगों ने उन्हें पूरी तरह से गलत समझा और उनके शब्दों को घुमाया गया, जिसके कारण यह विवाद हुआ। गावस्कर ने कहा 'मैं उन्हें (अनुष्का शर्मा) कहां दोषी ठहरा रहा हूं? मैंने कब सेक्सिस्ट कमेंट किया? मैं बस उस वीडियो का जिक्र कर रहा था, जो विराट के घर के पास की बिल्डिंग से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला गया था।' सुनील गावस्कर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिल्डिंग कंपाउंड में विराट बल्लेबाजी कर रहे थे और अनुष्का उन्हें गेंद फेंक रही थीं। विराट ने कोई प्रैक्टिस नहीं की थी और जो प्रैक्टिस उन्होंने की थी वो बस वही थी, बस यही मैंने कहा था।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications