कंगना ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे करती थी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को सपोर्ट, कहा- पर सोचो,मेरे लिए साजिश क्यों
कंगना ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे करती थी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को सपोर्ट, कहा- लेकिन सोचो, मेरे लिए ये साजिश क्यों?
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा अपने किसी-न-किसी ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत अपने पिछले कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग उनके खिलाफ गैंगअप किए हुए हैं। कंगना रनौत ने फिर से एक अपनी पुरानी वीडियो को शेयर कर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने अपनी एक पुरानी वीडियो शेयर की है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू, करीना कपूर खान, कटरीना कैफ के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो को शेयर कर कंगना रनौत ने पूछा, आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस उनका समर्थन क्यों नहीं करती हैं?

मुझे और मेरे काम को लेकर यह साजिश क्यों- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने जिस वीडियो को रिट्वीट किया है, उसको कंगना के फैन पेज ने शेयर किया है। जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तारीफ कर रही हैं। वीडियो को शेयर कर कंगना रनौत ने लिखा, '' इस इंडस्ट्री में एक भी एक्ट्रेस ऐसी नहीं है, जिसे मैंने सपोर्ट ना किया हो या उसकी तारीफ न की हो, लेकिन उनमें से किसी ने भी मेरे लिए कोई सपोर्ट या तारीफ नहीं दिखाई, क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? उन्होंने मेरे खिलाफ गैंगअप क्यों बनाया? मुझे और मेरे काम को लेकर यह साजिश क्यों? गहराई से सोचिए।''

'इसलिए अब हर दिन मैं उनकी क्लास लगाती हूं क्योंकि...'
कंगना रनौत ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''जैसा कि आप देख सकते हैं कि मुझे जब भी फोन करके या मैसेज करके उन्होंने बुलाया है, मैं सहज तरीके से उनकी फिल्मों के प्रीव्यू में गई हूं। वे मुझे फूल भेजते और मुझपर अपना प्यार दिखाते हैं। लेकिन जब मैं उन्हें अपनी फिल्मों के प्रीव्यू के लिए कॉल करती हूं या कोई मैसेज करती हूं तो वो मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं देते हैं। इसलिए अब हर दिन मैं उनकी क्लास लगाती हूं क्योंकि वे इसी के लायक हैं।''

वायरल हुआ कंगना रनौत का ट्वीट
कंगना रनौत का ये ट्वीट और वीडियो दोनों वायरल हो गया है। कंगना रनौत के ट्वीट और वीडियो पर फैन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना रनौत का ये वीडियो इसलिए भी वायरल हो गया है क्योंकि हाल ही में कंगना की अपकमिंग फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था लेकिन इस ट्रेलर को लेकर बॉलीवुड सितारों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और इसे नजरअंदाज किया गया।
जबकि हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसको बॉलीवुड द्वारा काफी सराहा गया है। साउथ इंडिया फिल्म इंड्स्ट्री के सितारों ने कंगना के काम की जमकर तारीफ की है। 'थलाइवी' में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर आधारित फिल्म है। इसके अलावा कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' भी आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications