मूवी माफिया किसी भी वक्त मेरा ट्विटर हैंडल करा सकते हैं सस्पेंड: कंगना रनौत

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत जोकि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी संक्रिय हैं, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनका ट्विटर अकाउंट कभी भी सस्पेंड हो सकता है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बार कंगना ने बॉलीवुड में परिवारवाद को लेकर बहस छेड़ दी है। उन्होंने फिल्म जगत में नए कलाकारों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू किया है, जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री के तबके के निशाने पर भी हैं।

कभी भी मेरा ट्विटर हैंडल सस्पेंड हो सकता है

कभी भी मेरा ट्विटर हैंडल सस्पेंड हो सकता है

कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे दोस्त यहां पर मेरी बातों को बिना सिर पैर की समझ सकते हैं क्योकि यह अधिकतर मूवी माफिया, एंटी नेशनल और हिंदू फोबिक के खिलाफ है। मैं जानती हूं कि यहां मेरा समय बहुत ही सीमित है, ये लोग मेरा ट्विटर अकाउंट कभी भी सस्पेंड करा सकते हैं, हालांकि मेरे पास उनके बारे में काफी कुछ साझा करने को है, लेकिन यह समय अधिक से अधिक इन लोगों को बेनकाब करने के लिए करूंगी। बता दें कि कंगना रनौत खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं, बल्कि उनकी टीम ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कंगना का हैंडल संभालती है।

मनाली में रह रही हैं कंगना

मनाली में रह रही हैं कंगना

कंगना रनौत फिलहाल अपने परिवार के साथ मनाली में रह रही हैं। मार्च माह में कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन के बाद से कंगना रनौत यहीं रह रही हैं। हाल ही में उनकी मांग ने कंगना की सुरक्षा को लेकर घर में पूजा कराई थी। जिसके बारे में खुद कंगना ने जानकारी दी थी। उनकी टीम की ओर से जानकारी साझा करते हुए लिखा गया था, माताजी मेरी सुरक्षा के विषय में चिंचित रहती हैं, इसी के चलते उन्होंने एक लाख पेंद्रह हज़ार महामृतुंजय मंत्र के जाप करवाए, यह कार्यक्रम आज समाप्त हुआ, मैं अपने समस्त परिवार की धन्यवादी हूं, हर हर महादेव काशीविश्वनाथ महाराज की ।

मुख्यमंत्री पर भी साधा था निशाना

मुख्यमंत्री पर भी साधा था निशाना

बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'दुनिया के सबसे अच्छे सीएम कह रहे हैं कि मुझे सबूत दो, तो अब यह जनता की जिम्मेदारी है कि सबूत लेकर आएं, लेकिन मुंबई पुलिस की नहीं, जिन्होंने ना तो घटनास्थल को सील किया, ना बालों और नाखूंनों के सैंपल लिए लेकिन मूवी माफिया के सर्वश्रेष्ठ सीएम हमने सबूत चाहते हैं। कंगना को चुप कराने के लिए बहुत सी चीजें हुईं, इस हत्या में मूवी माफिया और पॉलिटिक्स माफिया ने हाथ मिलाया है, ये हल्के में ले रहे हैं। कंगना किसी से नहीं डरती और मौत से भी नहीं, तो ये छोटी चीजें करने की जरूरत नहीं है।'

मामले की चल रही जांच

मामले की चल रही जांच

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को उनके फ्लैट पर मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी। इस घटना के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। फिलहाल इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती पर आईपीसी की छह धाराओं 341, 342, 380, 406, 420 और 306 में FIR दर्ज हुई है, FIR रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ हुई है साथ ही केके सिंह ने सुशांत सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर पर भी रिया के साथ मिले होने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+