कंगना रनौत बोलीं तापसी पन्नू हमेशा मुझे कॉपी करती हैं तो अब एक्‍ट्रेस ने दिया ये करारा जवाब

Kangana Ranaut said Taapsee Pannu always copies me, now the actress gave this befitting reply.

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू अपने नए फोटोसूट की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। तापसी पन्नू को ट्रोल उनकी एक फोटो के कारण किया जा रहा है जो उनकी लेटेस्‍ट मैगजीन शूट के लिए किया गया है। वहीं इस फोटो को लेकर कंगना रनौत ने तापसी को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने तापसी की इस फोटो पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि तापसी उनकी सबसे बड़ी फैन हैं और वो हमेशा उन्‍हें कॉपी करती करने की कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं कंगना ने ये भी दावा किया है कि अमिताभ बच्‍चन के बाद उनकी सबसे ज्‍यादा नकल की जाती है। वहीं अब तापसी ने भी कंगना को जवाब दिया है।

फैन्स का दावा तापसी ने 1000वीं बार कंगना को कॉपी किया है

फैन्स का दावा तापसी ने 1000वीं बार कंगना को कॉपी किया है

ये फोटो तापसी ने 8 जनवरी को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की है। ये फोटो एली (ELLE) फोटोशूट की है जो एक्‍ट्रेस ने अपने ट्वविटर पर रीट्वीट किया, जिसमें से तापसी की एक तस्वीर को लोगों ने कंगना रनौत की कॉपी बताया है। जबकि तापसी की इस फोटो में कंगना रनौत के जैसे घुघराले बाल के अलावा कोई भी समानता नहीं है। वहीं फोटोशूट को लेकर फैन्स ने दावा किया है कि तापसी ने 1000वीं बार कंगना को कॉपी किया है। इस फोटो में दोनों एक जैसे पोज में नजर आ रहे हैं। कंगना ब्लैक टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट में सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, तापसी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में चेयर पर बैठी दिख रही हैं।

कंगना ने तापसी की इस फोटो पर कसा था ये तंज

कंगना ने तापसी की इस फोटो पर कसा था ये तंज

बता दें तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म रश्मि रॉकेट के लिए काफी चर्चा में हैं और इसी बीच इस फोटो के कारण सुर्खियों में आ चुकी हैं। इसके बाद ही अन्य लोगों ने तापसी को इस मामले में घेरना शुरू कर दिया था। कंगना रनौत ने इसके बाद मजे लेते हुए इस यूजर के पोस्‍ट को ट्वीट करते हुए लिखा, "हाहाहा मैं बहुत खुश हुई, उसका पूरा अस्तित्व मुझे स्टडी करने और कॉपी करने में है। यह काफी प्रभावित करने वाला है। इसके अलावा कोई फीमेल सुपरस्टार पॉप कल्चर को मेरी तरह आगे लेकर नहीं गई है। मिस्टर बच्चन के बाद सबसे ज्यादा मेरी नकल की जाती है"।

तापसी ने कंगना रनौत को दिया है ये करारा जवाब

तापसी ने कंगना रनौत को दिया है ये करारा जवाब

कंगना के इस बयान पर पर रिप्‍लाई करने में इस बार Taapsee ने बहुत लंबा इंतजार नहीं किया। उसने लिखा इतना गूढ़ नहीं, अगर आप हमसे पूछते हैं। इसके साथ ही रॉबर्ट ए हेनलिन का लिखा मैसेज साझा किया कि "एक सक्षम और आत्मविश्वासी व्यक्ति किसी भी चीज़ में ईर्ष्या करने में असमर्थ होता है। कामुकता हमेशा न्यूरोटिक असुरक्षा का लक्षण है। "

कंगना रनौत और तापसी के बीच जानें कब शुरू हुआ था विवाद

कंगना रनौत और तापसी के बीच जानें कब शुरू हुआ था विवाद

गौरतलब है कि तापसी ने कंगना की फिल्‍म थोड़ा जजमेंटल हो जाए को लेकर एक कंमेंट किया था जिसके बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तापसी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। कंगना रनौत ने तापसी को बी ग्रेड एक्‍ट्रेस कह दिया था जिसके बाद दोनों के बाद सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग शुरू हो गई थी। कंगना रनौत ने लिखा था 'तापसी जैसे लोग तो कह देंगे कि उन्हें नेपोटिज्म से कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें करण जौहर पसंद है, लेकिन फिर भी आप जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेसेस, जो दिखने में ठीक-ठाक है, उन्हें काम क्यों नहीं मिलता।'' इसके जवाब में तापसी ने ट्वीट कर लिखा था, ''मैंने सुना है 10वीं और 12वीं के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम तो अब ऑफिशियल है, लेकिन अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना?''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+