कंगना ने क्यों कहा-मोदी को नेतृत्व करना नहीं आता और सचिन को बैटिंग करना?
मुंबई, अप्रैल 27: एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन किसी ना किसी ट्वीट के चलते सर्खियों में बनी ही रहती है। इस बार उन्होंने एक ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया। कंगना रनौत ने मंगलवार को ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग वाले हैशटैग का इस्तेमाल करने वाले ट्रोल्स पर चुटकी ली। कंगना ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा कि, मोदी को नेतृत्व करना नहीं आता और सचिन को बैटिंग करना नहीं आती है।

सचिन तेंदुलकर के नाम के साथ कंगना ने लिखी ये बात
दरअसल कोरोना महामारी के बिगड़ी स्थिति के चलते लोग पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। कंगना रनौत ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि, 'मोदी जी को देश नहीं चलाना आता, मुझे एक्टिंग करनी नहीं आती, सचिन क्रिकेट खेलना नहीं जानते और लता जी गाना नहीं जानतीं लेकिन ये ट्रोलर्स - यह सब जानते हैं।'

ट्रोल को बताया चिंदी
कंगना ट्वीट में आगे लिखती हैं कि मगर ये चिंदी ट्रोल्स सबकुछ जानते हैं। कृपया #Resign_PM_Modi जी और इनमें से एक विष्णु अवतार ट्रोल्स भारत का अगला प्रधानमंत्री होगा। हालांकि कंगना ने अपनी तुलना बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में भी की जिसके बाद से यूजर्स ने जमकर उनकी क्लास ही लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'चापलूसी करने से कुछ नहीं होगा और ना ही ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालने से, करना ही चाहती हैं तो देश की मदद कीजिए और गरीबों के लिए पैसे दान कीजिए।

जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगी कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना अब 'थलाइवी' में नजर आएंगी। यह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। पूरे देश में कोविड के मामलों में लगातार तेजी के चलते इस फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया था। 'थलाइवी' के अलावा कंगना 'धाकड़' और 'तेजस' में भी नजर आएंगी।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications