कंगना रनौत का लोकसभा चुनाव लड़ना तय! हिमाचल प्रदेश की इस सीट से मिल सकता है टिकट?

Kangana Ranaut Lok Sabha Elections 2024 : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। पहले ये बात चल रही थी कि कंगना रनौत को भाजपा मथुरा से टिकट दे सकती है। लेकिन अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंगना को हिमाचल प्रदेश से भाजपा चुनाव लड़ाने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट की मानें तो कंगना रनौत को भाजपा हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कंगना को चंडीगढ़ से भी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है।

Kangana Ranaut Lok Sabha Elections 2024

कंगना रनौत को मंडी या फिर कांगड़ा सीट से भी चुनाव लड़ाने की बात की जा रही है। मंडी सीट से कई और उम्मीदवारों के नाम की भी चर्चा चल रही है लेकिन इसमें कंगना को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

कंगना रनौत राजनीति में आने की जता चुकी हैं इच्छा

कंगना रनौत पहले भी राजनीति में आने की इच्छा जताई है। न्यूज चैनल से बात करते हुए कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि, ''मैं भाजपा की कोई प्रवक्ता नहीं हूं...मेरे लिए चुनावों पर राय देना ये सही जगह और सही समय नहीं है। मेरे चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी की ओर से ही बयान आना चाहिए। ये घोषणा सही वक्त पर और सही जगह पर की जाएगी।''

कंगना रनौत ने एक पुराने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि, ''भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।''

हालांकि कंगना रनौत ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की बातों से कई बार इनकार भी किया है। लेकिन कई बार कंगना रनौत ने राजनीति में आने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+