'PM ही देश हैं' कहने वालीं Kangana Ranau अब मोदी सरकार से हुईं खफा, फेसबुक पोस्ट में निकली दिल की बात
मुंबई, 09 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का समर्थन करते देखा गया है। ऐसा कई बार हुआ है जब मोदी सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने विरोधियों को खरी-खोटी सुनाई। अपने ही एक सोशल मीडिया पोस्ट में 'प्रधानमंत्री ही देश हैं' कहने वालीं कंगना रनौत के हालिया फेसबुक पोस्ट से ऐसा लगता है कि वह मोदी सरकार से नाराज चल रही हैं। कंगना रनौत ने कोरोना की दुहाई देते हुए टैक्स भरने में देरी को लेकर लगाई जा रही पेनल्टी पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय पर तंज कसा है।
Recommended Video

सरकार की इस नीति पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल, बीते सोमवार पीएम मोदी ने 18 वर्ष से अधिक सभी लोगों के लिए फ्री वैक्सीन की घोषणा करने के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री ने संभावित गेमचेंजिंग 'Each One Pay One' (हर एक, भुगतान एक) नीति का भी प्रस्ताव भी रखा। इस पॉलिसी के तहत देश के प्रत्येक संयुक्त परिवार से आग्रह किया जाएगा कि कम से कम एक सदस्य वैक्सीन की कीमत का भुगतान कर डोज लगवाए। उस राशि का उपयोग सरकार गरीब लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने में करेगी।

आरबीआई जारी करेगा वाउचर
केंद्र सरकार अपनी इस नीति के तहत 18 वर्ष से अधिक युवाओं को COVID-19 के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में योगदान करने के लिए आमंत्रित करने का प्रयास कर रही है। इस अभियान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का भी साथ मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक 'ईच वन, पे वन' नीति को सुविधाजनक और कारगर बनाने के लिए आरबीआई एक वाउचर जारी करेगा जिसका इस्तेमाल गरीब लोगों के लिए टीका खरीदने में किया जाएगा। हालांकि यह संभावित प्रस्ताव है, केंद्र सरकार इस नीति पर विचार कर रही है।

आय का लगभग 45 प्रतिशत टैक्स देती हैं कंगना
जब केंद्र सरकार के इस संभावित प्रस्ताव की खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लगी तो उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इसका समर्थन किया। हालांकि पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा जिससे केंद्र के खिलाफ उनकी नाराजगी भी जाहिर हो रही है। कंगना रनौत लिखती हैं, 'भले ही मैं सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब में आती हूं, अपनी आय का लगभग 45 प्रतिशत टैक्स के रूप में चुकाती हूं। भले ही मैं सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली अभिनेत्री हूं, लेकिन कोई काम नहीं होने के कारण मैं अभी तक अपने पिछले साल के टैक्स का आधा भुगतान नहीं कर पाई।'

इस बात से खफा है कंगना रनौत
केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'मुझे टैक्स का भुगतान करने में देरी हो रही है लेकिन सरकार मुझसे पेंडिंग टैक्स के के पैसे पर ब्याज वसूल रही है, फिर भी मैं इस फैसले (Each One Pay One) का स्वागत करती हूं। व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए यह समय कठिन जरूर हो सकता है लेकिन अगर हम साथ हैं तो समय से भी मजबूत हो सकते हैं।' बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस पोस्ट से पता चलता है कि वह टैक्स का भूगतान ना कर पाने की सूरत में सरकार द्वारा लगाई जा रही पेनाल्टी से नाराज हैं।

बहुतों की सैलरी से ज्यादा टैक्स ही भरती हैं कंगना
आपको बता दें कि कंगना रनौत बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत अपनी एक फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा कंगना के अपने कई बिजनेस और इंवेस्टमेंट हैं जिनके जरिए वह करोड़ों कमा रही हैं। इतना नहीं नही उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा विज्ञापनों और प्रमोशनल शूटिंग से भी आता है। इतना इनकम होने के चलते कंगना रनौत हर साल करोड़ों रुपए का टैक्स भुगतान करती हैं।

कंगना को गिरफ्तार करने की मांग
बता दें कि कोरोना प्रटोकॉल की दुहाई देने वालीं कंगना रनौत हाल ही में बिना मास्क के नजर आई। उनकी इस गलती पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया है, कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि एक्ट्रेस की गिरफ्तारी होनी चाहिए। दरअसल, मुंबई के पाली हिल स्थित अपने ऑफिस के रेनोवेशन का काम देखने आज कंगना रनौत पहुंची। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का सूट और ब्लैक सनग्लास पहने हुई पहुंची थी, लेकिन उनके चेहरे पर मास्क नहीं देखकर फैंस भड़क गए।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान के कमेंट पर रिप्लाई देकर बुरी फंसी कंगना, सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को बताया-परजीवी












Click it and Unblock the Notifications