Kangana Ranaut News: कंगना रनौत से डिलीट कराई गई ट्रंप-Apple विवाद पर X पोस्ट, खुद बताया किसने किया फोर्स?

Kangana Ranaut Deletes X Post News: कंगना रनौत अब सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि राजनीति में भी खुलकर बोलने वाली नेता बन चुकी हैं। एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनी कंगना एक बार फिर चर्चा में हैं - इस बार वजह है उनका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एप्पल को लेकर किया गया पोस्ट, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।

कंगना रनौत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा था कि मैं नहीं चाहता कि आप भारत में मैन्युफैक्चरिंग करें। ट्रंप का यह बयान एक व्यापारिक कार्यक्रम के दौरान आया, जिसमें उन्होंने भारत के उच्च टैरिफ का जिक्र करते हुए भारत में एप्पल के निर्माण को ठंडा करने की बात की।

Kangana Ranaut Deletes X Post

कंगना की हटाई गई पोस्ट में क्या लिखा था?

कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की तुलना करते हुए लिखा- 'इस प्रेम-वियोग का कारण क्या हो सकता है? 1) वे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, लेकिन दुनिया के सबसे प्रिय नेता भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 2. ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री का यह तीसरा कार्यकाल है। 3. निस्संदेह ट्रंप अल्फा पुरुष हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री सब अल्फा पुरुषों के बाप हैं। आपको क्या लगता है? यह व्यक्तिगत ईर्ष्या है या कूटनीतिक असुरक्षा?'

पोस्ट हटाने की वजह क्या बनी? किसने हटवाई?

कंगना ने खुद खुलासा किया कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर यह पोस्ट हटाने को कहा। कंगना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- 'आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda जी ने मुझे फोन करके वह ट्वीट डिलीट करने को कहा, जिसमें मैंने ट्रम्प द्वारा एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में निर्माण न करने के लिए कहने के बारे में लिखा था। मुझे अपनी निजी राय पोस्ट करने का पछतावा है, निर्देशों के अनुसार मैंने तुरंत इसे इंस्टाग्राम से भी हटा दिया।'

पहले भी चेतावनी मिल चुकी है

यह पहली बार नहीं है, जब कंगना को पार्टी नेतृत्व से सावधानी बरतने की सलाह मिली हो।अगस्त 2024 में किसान आंदोलन को लेकर उनके विवादित बयानों पर भी पार्टी ने दूरी बनाई थी। कंगना ने कहा था कि अगर मजबूत सरकार नहीं होती तो 'बांग्लादेश जैसी स्थिति' बन सकती थी। इसके बाद जेपी नड्डा से दो मुलाकातें हुईं, जिसमें उन्हें संवेदनशील मुद्दों पर संयम बरतने की सलाह दी गई थी।

इस विवाद से क्या सीख?

कंगना जैसी हाई-प्रोफाइल नेता-अभिनेत्री के लिए, सियासत में हर बयान की कीमत होती है। उनका पोस्ट भले निजी राय हो, लेकिन जब आप एक पार्टी की सांसद हों, तो आपकी हर बात पार्टी लाइन से जुड़ी मानी जाती है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+