Kangana Ranaut ने बहन रंगोली और भाइयों के लिए खरीदे 4 लग्जरी फ्लैट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Kangana Ranaut bought flats: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने ट्वीट और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर कंगना सूर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके ट्वीट या फिल्म नहीं बल्कि कुछ और है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने परिवार के बेहद करीब हैं, लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान उन्होंने अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिताया। कुछ महीने पहले उन्हें अपने भाई की शादी में डांस करते देखा गया था।

बहन रंगोली और भाइयों के लिए खरीदा फ्लैट

बहन रंगोली और भाइयों के लिए खरीदा फ्लैट

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब अपनी बहन रंगोली (Kangana Ranaut sister Rangoli) और तीन भाइयों के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बाद हर कोई यही बोल रहा है 'बहन हो तो कंगना जैसी।' दरअसल, कंगना रनौत ने अपनी बहन और भाइयों को चंडीगढ़ की शानदार लोकेशन पर चार लग्जरी फ्लैट गिफ्ट में दिया है। कंगना रनौत ने उस उपहार के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। कंगना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपनी फैमली का कितना ख्याल रखती हैं।

फ्लैट के लिए खर्च किए इतने करोड़ रुपए

फ्लैट के लिए खर्च किए इतने करोड़ रुपए

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने चारों फ्लैट अपनी बहन रंगोली, भाई अक्षत और दो कजिन के लिए खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हर एक प्लैट की कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कंगना रनौत के गिफ्ट से उनकी बहन और भाई काफी खुश हैं। बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा खरीदे गए फ्लैट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काफी करीब हैं, इससे उन्हें ट्रैवल करने में भी आसानी रहेगी।

खुशियां बांटने से बढ़ती है: कंगना

खुशियां बांटने से बढ़ती है: कंगना

इसके अलावा घर के आस-पास अच्छे मॉल्स और रेस्तां भी मौजूद हैं। इसके संबंध में कंगना रनौत ने एक ट्वीट भी किया है जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, 'मैं सभी को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं कि वह अपनी प्रॉपर्टी को फैमिली के साथ शेयर करें। याद रहे खुशियां बांटने से बढ़ती है। सभी खूबसूरत लग्जरी अपार्टमेंट अंडर कंस्ट्रक्शन है, इनके वर्ष 2023 में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। मैं बहुत लक्की हूं कि मैंने अपने परिवार के लिए ये सब किया।'

कंगना रनौत को कोर्ट ने भेजा नोटिस

कंगना रनौत को कोर्ट ने भेजा नोटिस

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई के एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सोमवार को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ कथित तौर पर विवादित बयान देने के आरोप में कंगना रनौत को समन जारी किया। मालूम हो कि जावेद अख्‍तर ने कंगना रनौत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ विवादिए बयान दिए थे, जिससे उनकी छवि खराब हुई है। कोर्ट ने कंगना रनौत को एक मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ेंं: इंदिरा गांधी के लुक में कंगना रनौत की तस्वीरें वायरल, जल्द पूर्व पीएम के किरदार में आएंगी नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+