कंगना ने बताई सुशांत और सारा के ब्रेकअप की वजह, करीना को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने भले ही इस मामले की जांच शुरू कर दी हो, लेकिन बॉलीवुड में बयानबाजी का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में बीएमसी ने कंगना रनौत के दफ्तर पर कार्रवाई की, जिसके बाद वो महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों पर और ज्यादा हमलावर हो गई हैं। अब उन्होंने करीना कपूर पर निशाना साधा है।

क्यों हुआ सुशांत का ब्रेकअप?
न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने सुशांत और सारा के रिलेशन को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सुशांत जब सारा अली खान को डेट कर रहे थे, तो मूवी माफिया चाहते थे कि दोनों का ब्रेकअप हो जाए। इसके अलावा कंगना ने करीना कपूर का भी सुशांत के मामले में जिक्र किया। कंगना के मुताबिक करीना ने खुद एक बार सारा से कहा था कि तुम अपने पहले हीरो (सुशांत) को डेट मत करना प्लीज।

'मूवी माफिया ने सुशांत को सताया'
कंगना के मुताबिक बॉलीवुड के मूवी माफिया ने ही सुशांत सिंह राजपूत को सताया था। उन्हें बैन किया, सुशांत के कैरेक्टर पर सवाल उठाए। हद तो तब हो गई जब उन्हें रेपिस्ट तक कह दिया। सुसाइड गैंग लगातार सुशांत को परेशान करता रहा। कंगना के मुताबिक उन्होंने उन लोगों के खिलाफ हमेशा बोला है, जिन्होंने सुशांत को सताया था। कंगना ने कई प्रोडक्शन हाउस पर भी निशाना साधा।

जान को था खतरा
कंगना ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे सुशांत के पिता की शिकायत को मुंबई पुलिस ने इग्नोर किया। उन्होंने भी जब ड्रग्स माफिया के खिलाफ आवाज उठाई थी, तो उन्हें डर लग रहा था। जिसके बाद उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की, जो बाद में उन्हें मिली भी। कंगना के मुताबिक कई राजनीतिक पार्टियों ने बॉलीवुड माफिया से हाथ मिला लिया है। अगर उन्हें सुरक्षा ना मिलती, तो वो भी पालघर के साधुओं की तरह कहीं मार दी जातीं। कंगना ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी मराठियों के बारे में कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications