बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग काम्या पंजाबी ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

नई दिल्ली। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार टीवी के दर्शकों और काम्या पंजाबी के फैंस लंबे वक्त से कर रहे थे, जी हां, आज काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी की बंधन में बंध गई हैं, दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, आपको बता दें कि कम्या और शलभ ने पिछले साल 10 फरवरी से ही अपने प्रेम का सफर शुरू किया था और लगभग एक साल तक एक-दूसरे के डेट करने के बाद काम्या और शलभ आज सात फेरों के बंधन में बंध गए।

शलभ संग काम्या पंजाबी ने लिए सात फेरे

मालूम हो कि काम्या के यहां वेडिंग सेलिब्रेशन 5 फरवरी से ही शुरू है, काम्या ने बैचलर पार्टी, माता की चौकी, हल्दी, मेंहदी समेत शादी के रस्मों की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो कि सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आज शादी के बाद अब 11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी होगी, फिर एक और रिसेप्शन दिल्ली में होगा।

काम्या की ये दूसरी शादी है..

काम्या की ये दूसरी शादी है..

शादी की तस्वीर में भी काम्या सुर्ख लाल जोड़े में बहुत ज्यादा ही सुंदर दिख रहे हैं तो वहीं शलभ डांग बहुत डैशिंग लग रहे हैं, आपको बता दें कि काम्या की ये दूसरी शादी है, इससे पहले काम्या ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी।

पहली शादी से काम्या को एक बेटी है...

पहली शादी से काम्या को एक बेटी है...

लेकिन साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया था, काम्या को इस शादी से एक बेटी भी है, जबकि शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं, दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+