मुंबई के कमला मिल कंपाउंड में आग: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली। मुंबई के कमला मिल कंपाउंड में गुरुवार रात लगी भयावह आग के मामले में मुंबई पुलिस ने आज सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 अलग टीमों का भी गठन किया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 3 पब मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे के बाद ही तीनों पब मालिक और पब के स्टाफ फरार हैं।

पब मालिकों की लापरवाही से लगी थी आग

पब मालिकों की लापरवाही से लगी थी आग

बता दें कि गुरुवार देर रात के कमला मिल कंपाउंड की एक बिल्डिंग में बने तीन पबों में भीषण आग लग गई थी। अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले वन अबव बार में लगी और फिर जल्द ही इस आग के जद में लंदन टैक्सी बार और मोजोज पब भी आ गए। पुलिस ने बताया कि आग पब मालिकों की लापरवाही का नतीजा थी।

लोगों को जलता छोड़ भाग गए पब मालिक

लोगों को जलता छोड़ भाग गए पब मालिक

पुलिस ने बताया कि पब मालिकों ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षा संबंधी किसी भी नियमों का पालन नहीं किया था। यहां तक की आग लगने पर जो बाहर निकलने का आपातकालीन रास्ता था उसे भी पब के मालिकों ने बंद कर रखा था। पुलिस ने बताया कि पब में आग लगने के बाद सभी पब मालिक और स्टॉफ लोगों को जलता हुआ छोड़कर खुद फरार हो गए। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है।

5 बीएमसी अधिकारी सस्पेंड

5 बीएमसी अधिकारी सस्पेंड

इससे पहले शुक्रवार शाम हालात का जायजा लेने गए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि न्होंने इस मामले में बीएमसी कमिश्नर को जांच का आदेश दिया है। अभी तक इस हादसे में मारे गए लोगों की मौत के जिम्मेदार बीएमसी के 5 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। अगर जांच में बीएमसी की तरफ से किसी तरह लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कड़े कदम उठा जाएंगे। बता दें कि गुरुवार रात में मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कम्पाउंड के 3 रेस्टोरेंट्स में भयावह आग लग गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 21 लोग घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+