Kamal Haasan News: अभिनेता से नेता बने कमल हासन जाएंगे राज्यसभा, DMK ने निभाया वादा, जानें वोटों का पूरा गेम
Kamal Haasan News: एक्टर और पॉलिटिशियन कमल हासन संद के ऊपरी सदन राज्यसभा में जल्द नजर आने वाले हैं। डीएमके (DMK) के सहयोग से वह राज्यसभा जाएंगे। एक्टर अपनी फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा को लेकर अपने बयान की वजह से चर्चा में थे। ऐसे वक्त में उनके संसदीय राजनीति में प्रवेश की खबरें दिलचस्प हैं। तमिलनाडु में छह और असम में दो राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होंगे। इनमें से 3 सीटों के लिए डीएमके ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव में किए वादे के मुताबिक डीएमके ने एक सीट एक्टर की पार्टी मक्कल निधि मय्यम के लिए छोड़ी है। दोनों पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान समझौता हुआ था।
Kamal Haasan से निभाया वादा DMK ने किया पूरा
डीएमके की ओर से तीन सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। इन पर सलमा, एडवोकेट पी. विल्सन और एसआर शिवलिंगम उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव में सहयोग के बदले राज्यसभा की एक सीट का वादा निभाते हुए पार्टी ने चौथी सीट कमल हासन की पार्टी के लिए छोड़ दी है। मक्कल निधि मय्यम पार्टी ने मंगलवार को इस संबंध में पार्टी का एक प्रस्ताव भी पारित कर लिया है। अब माना जा रहा है कि इस सीट से कमल हासन ही राज्यसभा जाएंगे। उन्हें डीएमके के साथ कांग्रेस का भी समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Kamal Haasan Controversy: कमल हासन के 'कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी' बयान पर बवाल, बीजेपी ने की माफी की मांग
क्या था डीएमके और कमल हासन के बीच समझौता
कमल हासन ने अपनी पार्टी बनाई है, लेकिन वह सक्रिय राजनीति नहीं कर रहे हैं। उनकी पार्टी और डीएमके के बीच 2024 लोकसभा चुनाव में समझौता हुआ था। कमल हासन की पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल हुई थी और उन्हें एक लोकसभा सीट या बदले में एक राज्यसभा सीट ऑफर की गई थी। 70 साल के एक्टर कमल हासन ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए राज्यसभा सीट मांगी थी। हासन राहुल गांधी की पदयात्रा में भी शामिल हुए थे और उन्होंने गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए भी कुछ जगहों पर प्रचार किया था। अब वादे के मुताबिक उनकी पार्टी के लिए एक राज्यसभा सीट छोड़ दी गई है।
यह भी पढ़ें: क्या अन्नामलाई और कमल हासन बनेंगे सांसद? जानिए राज्यसभा चुनाव में असम-तमिलनाडु की 8 सीटों का सियासी गणित












Click it and Unblock the Notifications