Covid-19 महामारी पर PM मोदी से नाराज हुए कमल हासन, लॉकडाउन योजना को बताया बेकार!
चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मोदी सरकार के कोरोना वायरस महामारी से निटपने के प्रयासों की आलोचना की है। कमल हासन ने 'सुनियोजित लॉकडाउन' के लिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे देश को जान-माल के नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि पत्र में हासन ने कहा है कि उन्हें "विश्वास" था कि सरकार के पास लॉकडाउन के लिए एक उचित एक्शन योजना होगी, लेकिन समाज के गरीब वर्गों द्वारा कठिनाइयों का सामना करते देखकर अभिनेता को अपना विश्वास वापस लेने के लिए मजबूर किया है।

बकौल कमल हासन, 'गरीब आदमी की दुर्दशा अपने आप में एक शर्मनाक तमाशा बन रही है। जहां एक तरफ लोग बॉलकनियों में तेल के दीये जलाए हैं, तो दूसरी ओर गरीब अपनी अगली रोटी सेंकने के लिए पर्याप्त तेल इकट्ठा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।'

फरवरी, 2018 में 'मक्कल नीधि मय्यम' नामक राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर चुके अभिनेता कमल हासन ने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही का ही नतीजा है कि तब्लीगी जमात सम्मेलन देश में कोरोना वायरस का एपिक सेंटर बन गया है। हासन ने आगे कहा कि लोगों की जज्बे को जीवित रखने के लिए फर्जी प्रचार के माध्यम पर ध्यान केंद्रित करने से उन जरूरी कदमों की अनदेखी हो रही है, जो लोगों के जीवन को बचा सकते हैं।

मक्कल नीधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा कि महामारी में लंबे समय तक जब पूरे देश की कानून-व्यवस्था का बोलबाला हो गया हो तब भी केंद्र सरकार की मशीनरी देश के विभिन्न हिस्सों में अज्ञानियों और मूर्खो के सभाओं को नहीं रोक सकी, जो भारत में महामारी फैलाने के सबसे बड़ा केंद्र के रूप में उभर चुके हैं।

अभिनेता कमल हासन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि बताइए इस लापरवाही के कारण खोए सभी जीवन के लिए कौन जिम्मेदार है?
यह भी पढ़ें-गुजरात में 14 माह का नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, लंबे समय से घर पर ही था परिवार!












Click it and Unblock the Notifications