गुजरात में 14 माह का नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, लंबे समय से घर पर ही था परिवार!
बेंगलुरू। गुजरात के जामनगर जिले में एक मजदूर के 14 माह के नवजात बच्चा परीक्षण में Covid-19 पॉजिटिव पाया गया है। गत रविवार को परीक्षण कोरोना पॉजिटिव पाए गए नवजात वेंटिलेटर पर रखा गया है। माना जा रहा है कि जामनगर जिले में यह पहला कोरोनो वायरस संक्रमण का मामला भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला नवजात के पिता एक कैजुअल मजदूर है और उसका पैृतक घर उत्तर प्रदेश में हैं। जामनगर के कलेक्टर रवि शंकर ने बताया कि पीड़ित नवजात बच्च मां-बाप जामनगर शहर के बाहरी इलाके में डेयरेड इंडस्ट्रियल एरिया में रहते हैं और वहां फैक्ट्रियों में काम करते हैं।

जिला कलेक्टर के मुताबिक नवजात बच्चे के माता-पिता पिछले लंबे समय से क्षेत्र से बाहर नहीं गए हैं। फिर भी उनके 14 महीने का बच्चा कोरोनो वायरस संक्रमण हो गया है। जब नवजात की हालत बिगड़ने पर उसके माता-पिता गत शनिवार को उसके चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल गए थे।

फिलहाल, मासूम का इलाज चल रहा है, लेकिन एहतियातन मासूम को उसके माता-पिता दूर आइसोलेश में रखा गया हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिस डेयरड गांव में मासूम के मजदूर माता-पिता रहते हैं, वहां वायरस के प्रसार की पूरी जांच के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। प्रशासन अब बच्चे के संक्रमण स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है सोमवार को राज्य के अधिकारियों ने कहा कि कोरोनो वायरस बीमारी के 16 नए मामले गुजरात से सामने आए, जिसमें दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात द्वारा आयोजित मण्डली से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लिंक के साथ 10 लोग भी शामिल हैं। गुजरात की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि राज्य में Covid -19 मामलों की संख्या 144 हो गई है।
यह भी पढ़ें-9 बजे 9 मिनट: जानिए, 5 अप्रैल के इवेंट में पावर डिमांड में गिरावट के पीछे क्या थी असली वजह?












Click it and Unblock the Notifications