कोश्यारी की जगह कलराज मिश्र हो सकते हैं महाराष्ट्र के नए राज्यपाल
Recommended Video
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला हो सकता है। उनकी जगह फिलहाल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ले सकते हैं। महाराष्ट्र से आधी रात को राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश करने और सुबह साढ़े सात बजे फडणवीस, अजित पवार को शपथ दिलाने को लेकर राज्यपाल कोश्यारी आलोचना का सामना कर रहे हैं। जिसको देखते हुए केंद्र उनका तबादला कर सकता है।

कोश्यारी के फैसलों पर उठे सवाल
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में केंद्र और राज्यपाल के हालिया फैसलों के बाद छवि सुधार के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला किए जा सकता है। उनके हालिया फैसलों पर कांग्रेस और शिवसेना ने सवाल उठाए हैं। इन दलों ने साफ कहा है कि राज्यपाल ने पक्षपात का रवैया अपनाया और वो भाजपा के साथ खड़े दिखे। कोश्यारी राज्यपाल बनने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

मिश्र लेंगे कोश्यारी की जगह!
केंद्र सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के राज्यपाल को महाराष्ट्र भेजा जा सकता है। उत्तर प्रदेश से आने वाले कलराज मिश्रा राज्य और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं में उनका शुमार रहा है। कलराज मिश्र को 22 जुलाई को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनको हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था।

कोश्यारी को हटाने की मांग
महाराष्ट्र राज्यपाल कोश्यारी ने शुक्रवार रात को फडणवीस से मुलाकात की थी। रात में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने की तमाम कवायद हुई। कोश्यारी ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और फडणवीस को मुख्यमंत्री पद व अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ सुबह साढ़े सात बजे दिलाई। शपथ हो जाने के बाद ही लोगों को इसका पता चला। इस फैसले पर काफी सवाल उठे हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications