महात्मा गांधी को गाली देने वाला कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, 30 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित 'धर्म संसद' के अंदर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें गाली देने वाले तथाकथित संत कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। धर्म संसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर के पूर्व मेयर प्रमोद दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रमोद दुबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कालीचरण के ऊपर रायपुर के टिकरापारा थाने में दो दिन पहले ही एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

kalicharan maharaj

गिरफ्तारी के बाद रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के एक घर में ठहरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कालीचरण महाराज को गुरुवार सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम तक पुलिस कालीचरण महाराज को रायपुर लेकर पहुंचेगी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

किन धाराओं में कालीचरण महाराज के ऊपर दर्ज हुई FIR
आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज के ऊपर आईपीसी की धारा 505(2) (समाज के बीच शत्रुता, नफरत या दुर्भावना पैदा करना और बढ़ावा देना) और धारा 294 (किसी सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया था।

सीएम बघेल ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश
गौरतलब है कि बीते हाल ही में रायपुर के रावण भाटा मैदान में यह धर्म संसद आयोजित की गई थी, जिसमें कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के ऊपर बेहद अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के माध्यम से देश पर कब्जा जमाना है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कालीचरण महाराज के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+