Kal Ka Mausam: दिल्ली में भीगा-भीगा रहेगा मौसम, मुंबई में भी बरसेंगे मेघ,किस राज्य में जारी हुआ रेड अलर्ट?
Kal Ka Mausam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त मौसम बदला हुआ है। बीते तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बरसात हो रही है, जिससे लोगों को गर्मीॉ-उमस से राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी में बुधवार को मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा तो वहीं साउथ जोन में भारी बारिश के आसार हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं कि 18 जून को पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है और लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी?

दिल्ली में बरसेंगे बादल (Kal Ka Mausam)
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बादल बरस रहे हैं। बारिश का ये दौर बुधवार को भी जारी रहेगा। राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी जिसकी स्पीड 45-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। आईएमडी ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
मुंबई में भारी बारिश की आशंका, रायगढ़ में रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 16 घंटों में रायगढ़ में रेड अलर्ट और मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को भी महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर ले।
राजस्थान में भी होगी बारिश (Kal Ka Mausam)
जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अलवर में बारिश की आशंका है तो वहीं बीकानेर, फलोदी में बादल बरसेंगे, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश
जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी मानसून पहुंच चुका है यहां के 17 जिलों में भारी बारिश देखेने को मिल सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल , बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में जमकर बादल बरसेंगे।
भारी से बहुत भारी बारिश के आसार (Kal Ka Mausam)
तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है जबकि असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर में वर्षा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications