Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kal Ka Mausam: मुंबई में भारी बारिश, रायगढ़ में रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला है, चुभती गर्मी की मार सह रहे दिल्ली-एनसीआर में जहां मौसम गीला है वहीं दूसरी और महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 'अगले 16 घंटों में रायगढ़, पुणे और सतारा जिलों में भारी बरसात हो सकती है, जिसके लिए 'रेड अलर्ट' जारी है, हम लोगों से अपील करते हैं कि वो बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें।'

आइए विस्तार से जानते हैं कि 17 जून को पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है ?

Kal Ka Mausam

दिल्ली में आंधी-तूफान की आशंका (Kal Ka Mausam)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में मौसम आंधी-तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी जिसकी स्पीड 45-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। मौसम का ये हाल अगले दो दिन तक ऐसे ही रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मुंबई में भारी बारिश की आशंका, रायगढ़ में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 16 घंटों में रायगढ़ और पुणे और सतारा जिलों के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया। तो वहीं मुंबई में बारिश का दौर जारी रहेगा, आईएमडी ने यहां के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया हुआ है।

इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की (Kal Ka Mausam)

सोमवार को मुंबई में लगातार सुबह की बारिश हुई, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम ने उड़ान सेवाओं को भी बाधित किया, एयर इंडिया ने कहा कि भारी बारिश से मुंबई से और के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। इससे पहले दिन में, इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) से यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने अपने शेड्यूल में अस्थायी व्यवधानों की भी चेतावनी दी थी।

बारिश से मुंबई जलमग्न (Kal Ka Mausam)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। द्वीप शहर में 95 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 58 मिमी और 75 मिमी बारिश हुई।

राजस्थान के लिए अलर्ट जारी

जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अलवर में पारा 45 पार ही रहने वाला है तो वहीं राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी वर्षा होने के आसार हैं, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।

त्रिपुरा, सिक्किम में भारी बारिश की आशंका (Kal Ka Mausam)

जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बरसात का अलर्ट जारी है तो वहीं पंजाब, हरियाणा के कुछ जिलों में बरसात हो सकती है।

भारी से बहुत भारी बारिश के आसार (Kal Ka Mausam)

तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात की चेतावनी

जबकि असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा और तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+