क्यों विवादों में हैं म.प्र. के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? जानिए उनकी 10 खास बातें

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आप कैलाश विजयवर्गीय को जानते हैं? वे मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं। व्यापम घोटाले पर उनके एक बयान ने शिवराज सिंह सरकार को मुश्किलों में लाकर खड़ा कर दिया।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पत्रकार-वत्रकार छोड़ दो यार पत्रकार हमसे बड़ा है क्या?" उन्होंने ये टिप्पणी तब की जब पत्रकारों ने उन्हें आजतक के पत्रकार अक्षय की मौत की जानकारी दी।

आइये जानते हैं कौन कैलाश विजयवर्गीय...

  • वे इंदौर से लंबे समय से मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जा रहे हैं।
  • कैलाशविजयवर्गीय इंदौर की भाजपा की राजनीति में सुमित्रा महाजन के लिए हमेशा चुनौती खड़ी करते हैं।
  • उन्हें हिन्दी फिल्मों के गीत-भजन गाना बहुत पसंद है।
  • वे बीते हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी का हरियाणा में काम देख रहे थे।
  • वे तेज-तर्रार मंत्री माने जाते हैं।
  • कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा प्रमुख अमित शाह का भी करीबी माना जाता है।
  • वे चुनावी सभाओं में भी गाना शुरू कर देते हैं।
  • कैलाश विजयवर्गीय के लिए कहा जाता है कि वे केन्द्र की राजनीति करना चाहते हैं।
  • वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सवालों पर बहुत बोलते हैं।
  • वे संगठन के मामलों में भी बहुत सक्षम माने जाते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+