सनी लियोन का फोन नंबर मांगने की खबरों पर भड़के कबीर बेदी, सनी के पति ने कही ये बात

नई दिल्ली। अभिनेता कबीर बेदी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई है, जिनमें कहा गया है कि एक इवेंट में वो सनी लियोन से उनका फोन नंबर मांग रहे थे। बेदी ने इस खबर के लिए वेबसाइट से सफाई मांगी है। हाल ही में यह खबर आई थी कि कबीर बेदी में डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च की पार्टी में एक्ट्रेस सनी लियोन से उनका फोन नंबर मांग रहे थे। सनी लियोन के पति ने भी बेदी के पक्ष में ट्वीट किया है।

बेदी ने ट्वीट कर कही ये बात

बेदी ने ट्वीट कर कही ये बात

कबीर बेदी के सनी लियोन से उनका फोन नंबर मांगने की खबर को वेबसाइट स्पॉटबॉय ने चलाया था। खबर को लेकर बेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मैंने सनी लियोन का नंबर मांगा। ये बिल्कुल गलत और बेबुनियाद है। ये मेरी मानहानि भी करता है। डब्बू रतनानी की पार्टी में मैंने उनके पति डेनियल वेबर का नंबर मांगा था और वह मेरे फोन पास है। वेबसाइट बिल्कुल ही बेशर्मी से खबरें छाप देते हैं। स्पॉटबॉय को ये खबर तुरंत हटानी चाहिए साथ ही इस पर अपनी सफाई भी देनी चाहिए कि किस आधार पर उन्होंने ये चलाया।

सनी लियोन के पति ने कही ये बात

सनी लियोन के पति ने कही ये बात

कबीर बेदी के ट्वीट पर सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने लिखा, 'कबीर बेदी मेरा नंबर क्यों नहीं ले सकते? कबीर बेदी के पास सनी लियोन का नंबर बहुत पहले से है। दोनों एक दूसरे को सालों से जानते हैं। इसका कोई मतलब नहीं है, आपको ऐसी खबर नहीं छापनी चाहिए थी। डेनियल के जवाब पर कबीर बेदी ने कहा- आपका बहुत आभार डेनियल। इस तरह की पत्रकारिता एकदम गलत और शर्मनाक है।

क्या है ये पूरा मामला

क्या है ये पूरा मामला

मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर 2020 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। डब्बू रतनानी के 2020 कैलेंडर में सनी लियोन, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और विकी कौशल ने न्यूड फोटोशूट कराया है। कैलेंडर लॉन्च के प्रोग्राम के दौरान की एक रिपोर्ट वेबसाइट स्पॉटबॉय ने की। इसमें कहा गया कि डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2020 के लॉन्च इवेंट में फिल्म अभिनेता कबीर बेदी भी पहुंचे थे। इवेंट के दौरान कबीर बेदी जब सनी लियोन से मिले तो उन्होंने सनी से उनका मोबाइल नंबर मांग लिया। इस पर सनी लियोन ने कबीर बेदी को अपना पर्सनल नंबर नहीं दिया। उन्होंने अपने पति डैनियल वेबर का मोबाइल नंबर बेदी दे दिया। इसी खबर को लेकर बेदी ने नाखुशी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+