PM मोदी की अगवानी छोड़, तेलंगाना CM केसीआर ने यशवंत सिन्हा का स्वागत किया, तीसरी बार तोड़ा प्रोटोकॉल
PM मोदी की अगवानी छोड़, यशवंत सिन्हा का स्वागत करेंगे तेलंगाना CM केसीआर, तीसरी बार तोड़ सकते हैं प्रोटोकॉल
हैदराबाद, 02 जुलाई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तीसरी बार प्रोटोकॉल तोड़ा है। सीएम केसीआर ने हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी नहीं की। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को हैदराबाद पहुंचे, जहां उनके स्वागत में सीएम केसीआर नहीं पहुंचे। इससे पहले तेलंगाना के मंत्री टी श्रीनिवास यादव ने सीएम के पीएम मोदी की अगवानी नहीं करने पर कहा कि उनको क्यों अगवानी करनी चाहिए? प्रोटोकॉल के अनुसार, राज्य के प्रतिनिधि को जाकर निमंत्रण देना होता है। इसलिए मैं वहां एक मंत्री के रूप में उनका स्वागत करने जा रहा हूं।

हैदराबाद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे। इस बैठक के दौरान हम पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
Recommended Video
इधर, आज प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान उनके स्वागत के लिए केवल एक टीआरएस मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद रहें, जबकि मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी मंत्री यशवंत सिन्हा की अगवानी की। विशेष रूप से छह महीने में यह तीसरी बार है जब सीएम केसीआर किसी प्रधानमंत्री की अगवानी करने के प्रोटोकॉल को तोड़ा हैं।
इससे पहले सीएम के चंद्रशेखर राव मई में बेंगलुरु गए थे, जब पीएम मोदी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में 20वें वार्षिक समारोह में भाग लेने के लिए राज्य का दौरा किया था। इस साल फरवरी में केसीआर प्रधानमंत्री की हैदराबाद यात्रा के दौरान अनुपस्थित रहे थे।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज हैदराबाद में शुरू हो गई है। बैठक में हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्यवरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पीएम मोदी बैठक में शामिल होंगे और रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications