K Annamalai: तमिलनाडु BJP चीफ ने क्यों लिया नंगे पांव रहने का संकल्प? अन्ना यूनिवर्सिटी वाला पूरा मामला समझिए
K Annamalai Tamil Nadu BJP president: करियर की शुरुआत में ही आईपीएस की नौकरी छोड़कर बीजेपी की राजनीति करने वाले के अन्नामलाई ने चेन्नई में एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ बहुत बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने तबतक नंगे पांव रहने का प्रण लिया है, जबतक कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की डीएमके सरकार सत्ता से बेदखल ना हो जाए।

K Annamalai:अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न केस क्या है?
सोमवार की रात चेन्नई के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की एक स्टूडेंट के साथ एक शख्स ने कैंपस के अंदर यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद उस युवती ने कोट्टूरपुरम महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिस जगह पर यह घटना हुई, उससे पास ही राजभवन भी है।
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैंपस में वह युवती अपने एक दोस्त के साथ थी, तभी आरोपी ने दोनों को देख लिया। उसने उसके पुरुष मित्र को तो धमकाकर फौरन भागने को मजबूर कर दिया और फिर बाद में उस लड़की के साथ जबरदस्ती की। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को आगे भी मिलते रहने के लिए धमकाने की कोशिश की।
वैसे चेन्नई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार करने की बात कही है। 23 दिसंबर को लिखवाई गई अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि सोमवार की रात करीब 8 बजे वह कैंपस के अंदर में एक दोस्त से बात कर रही थी, तभी अनजान एक शख्स ने उन्हें धमकाया और उसका यौन शोषण किया।
K Annamalai: हिस्ट्रीशीटर है अन्ना यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न का आरोपी!
पुलिस तफ्तीश के बाद 37 साल के ज्ञानशेखरन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि 'संदिग्ध ने गुनाह कबूल कर लिया है। वह सड़क किनारे ही एक बिरायनी शॉप चलाता है।'रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
K Annamalai: अन्नामलाई का दावा है कि आरोपी डीएमके का नेता रहा है
इस मामले में तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने राष्ट्रीय महिला आयोग को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस शख्स को इस वारदात में गिरफ्तार किया गया है वह एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
उन्होंने लिखा है, 'ऐसी रिपोर्ट हैं कि आरोपी ज्ञानशेखरन एक हिस्ट्रीशीटर है उसपर 15 से ज्यादा मुकदमे लंबित हैं, जिसमें कुछ साल पहले इसी तरह का एक यौन उत्पीड़न का भी केस शामिल है। जब उसकी तस्वीरें सार्वजनिक हुईं, तब पता चला कि आरोपी डीएमके का एक पदाधिकारी (डीएमके की एक छात्र इकाई का उप संगठन सचिव) था।'
K Annamalai: संदिग्ध का नाम कथित तौर पर डीएमके से जुड़ने की वजह से ही पूर्व आईपीएस ने लिया बड़ा संकल्प
इसी जघन्य वारदात के सामने आने के बाद अन्नामलाई ने डीएमके की सरकार हटने तक न सिर्फ जूता-चप्पल नहीं पहनने की बात कही है बल्कि खुद को 6 कोड़े मारने और 48 दिनों का उपवास रखने का भी प्रण लिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपने जूते निकालते हुए एलान किया, 'कल से लेकर जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती,मैं कोई जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा। इसका निश्चित तौर पर अंत होना चाहिए।'
अन्ना यूनिवर्सिटी की घटना के विरोध तमिलनाडु में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी और एआईएडीएमके के लोगों को हिरासत में ले लिया।
इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं सौंदरराजन ने कहा कि डीएमके की अगुवाई वाली सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। वो बोंलीं,'यह बहुत ही निंदनीय है। वे हमारी आवाज को दबाना चाहते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications