Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

K-4 Missile: भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 3500 KM रेंज, जानिए न्यूक्लियर सबमरीन की खासियत

K-4 Missile Details Hindi: गुरुवार को भारत की ताकत में एक और खूबसूरत और मजबूत अध्याय जुड़ा क्योंकि भारतीय नौसेना ने आईएनएस अरिघात से के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिसके बाद अब अब समुद्र से ही दुश्मनों का खात्मा होगा।

इसमें कोई शक नहीं कि इंडिया के इस परीक्षण से पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन को जरूर खलबली मची होगी।आपको बता दें कि इस शक्तिशाली मिसाइल की रेंज 3500 किलोमीटर है और इसे खास तौर पर पनडुब्बी से दागने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

K-4 Missile

मालूम हो कि भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित इस मिसाइल का सफल परीक्षण INS अरिघाट से किया गया है।

आइए विस्तार से जानते हैं इस मिसाइल की मुख्य विशेषताएं...

के-4 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं (Key features of K-4 missile)

  • के-4 मिसाइल 3,500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
  • यह मिसाइल भारत के परमाणु सक्षम अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियों से दागी जा सकती है।
  • यह भारत को 'Second Strike Capability' प्रदान करती है।
  • के-4 मिसाइल अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस है।यह मिसाइल MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicles) तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है।
  • यह मिसाइल 2 टन तक के परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है।

खास बातें ( K-4 missile)

  • अगस्त में, अरिघाट पनडुब्बी को आधिकारिक तौर पर सेवा में शामिल किया गया था।
  • अरिघाट के शामिल होने से भारत की इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उपस्थिति मजबूत हुई है।
  • 6,000 टन वजनी INS अरिघाट भारत की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों के बेड़े में शामिल की गई सबसे नई पनडुब्बी है।
  • देश की पहली परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी, INS Arihant थी जिसे कि 2016 में शामिल किया गया था।
  • मिसाइल प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति इसे संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस जैसी अन्य प्रमुख शक्तियों के साथ खड़ा करती है।इन देशों के पास 5,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाली SLBM हैं।

ये भी समझें और जानें कि क्या होती है मिसाइल और क्यों किसी देश के लिए ये बहुत ज्यादा जरूरी है?

आपको बता दें कि मिसाइल किसी भी देश की रक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग है, जो कि दुश्मन के ठिकानों पर सटीकता से निशाना लगाती है।

किसी भी मिसाइल में निम्नलिखित गुण होने जरूरी हैं...

  • सटीकता (Accuracy): लक्ष्य पर सटीक हमला करने की क्षमता।
  • रेंज (Range): मिसाइल कितनी दूरी तक मार कर सकती है।
  • स्पीड (Speed): मिसाइल की गति काफी तेज होनी चाहिए।
  • गाइडेंस सिस्टम, सेंसर्स और नेविगेशन जैसी मार्डन तकनीक होनी चाहिए।

मिसाइलों को मुख्यतः निम्नलिखित प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है

  • जो मिसाइलें ज़मीन से लॉन्च होकर दुश्मन के ज़मीनी ठिकानों पर हमला करती हैं उन्हें Surface-to-Surface Missiles कहते हैं।
  • जो मिसाइलें ज़मीन से ऊपर यानि कि दुश्मन के विमानों को निशाना बनाती हैं उन्हें Surface-to-Air Missiles कहते हैं।
  • जो मिसाइलें विमान से लॉन्च होकर ज़मीन या समुद्र के लक्ष्य पर हमला करती हैं उन्हें Air-to-Surface Missiles कहते हैं।
  • जो मिसाइलें लंबी दूरी तक मार करती हैं, उन्हें बैलिस्टिक मिसाइलें (Ballistic Missiles) कहते हैं।
  • जो मिसाइलें निचली ऊंचाई पर उड़ान भरती हैं उन्हें क्रूज़ मिसाइलें (Cruise Missiles) कहते हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+